Aaj Ka Rashifal, 16 जनवरी 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2023 8:30 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,16 जनवरी 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़े अपना आज का राशिफल...

विज्ञापन
undefined

मेष दैनिक राशिफल

अध्यापक भी आपसे प्रसन्न होंगे जिस कारण मन आनंदित रहेगा.संतान के कार्यों पर नजर रखें. पूंजी निवेश बढ़ेगा. प्रचार-प्रसार से दूर रहें. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे.

undefined

वृष दैनिक राशिफल

अपने अध्यापकों से उचित परामर्श अवश्य ले.धनार्जन होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

undefined

मिथुन दैनिक राशिफल

यदि वे पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के संपर्क में रहे और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहे.भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा. फालतू खर्च होगा. भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे.

undefined

कर्क दैनिक राशिफल

प्राइवेट जॉब वालों को भी आज के दिन अपने सहकर्मियों से उचित सहयोग मिलेगा व उनकी पदोन्नति होने की भी संभावना हैं.जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

undefined

सिंह दैनिक राशिफल

पने मार्ग से भ्रमित न हो. साथ ही अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे तथा किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से बचे.मान बढ़ेगा. मेहमानों का आवागमन होगा.

undefined

कन्या दैनिक राशिफल

आपके बॉस व अन्य सहकर्मी आपके कार्य से खुश होंगे.प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शत्रु शांत रहेंगे. धनार्जन होगा. आज विशेष लाभ होने की संभावना है. मेहनत का फल मिलेगा.

undefined

तुला दैनिक राशिफल

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे. भेंट आदि की प्राप्ति होगी. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में उन्नति के योग हैं.

undefined

वृश्चिक दैनिक राशिफल

अपने प्रतिद्वद्वियों का विशेष ध्यान रखे तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए ग्राहकों के साथ संबंध मधुर रखे.स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दु:खद समाचार मिल सकता है. चिंता बनी रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें.

undefined

धनु दैनिक राशिफल

किसी अपने के द्वारा रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश की जा सकती हैं लेकिन आपकी सतर्कता से ऐसा होने से रोका जा सकता है.धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

undefined

मकर दैनिक राशिफल


उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें. विवादों से दूर रहना चाहिए. आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

undefined

कुंभ दैनिक राशिफल

सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखे जो भविष्य में आपके काम आएगा.रुके कार्य बनेंगे. जोखिम न लें. वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा.

undefined

मीन दैनिक राशिफल

यदि आप उस समस्या को अपने तक ही रखेंगे और किसी से कहेंगे नही तो वह बढ़ जाएगी.समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए. नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola