Aaj Ka Rashifal: आज किस राशि की बदलेगी किस्मत की दिशा? मेष से लेकर मीन राशि का 18 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल यहां देखें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jul 2025 6:05 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकती है. चंद्रमा कर्क राशि में है, जिससे भावनात्मक निर्णय और संबंधों में संवेदनशीलता बढ़ सकती है. जानिए दैनिक राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 July 2025: आज शुक्रवार 18 जुलाई 2025, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए बदलाव और भावनात्मक अनुभव लेकर आ सकता है. चंद्रमा और सूर्य दोनों कर्क राशि में स्थित हैं, जिससे संबंधों और निर्णयों में भावनात्मक गहराई दिखेगी. जानिए आज का राशिफल और कैसे बनाएं अपने दिन को सफल और शुभ.

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा:

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है.

वृषभ (Taurus)

घर-परिवार से जुड़े मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. कोई अहम निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें. धैर्य बनाए रखें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें.

मिथुन (Gemini)

कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं. नई योजनाएं शुरू करने का उत्तम समय है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें, नियमित दिनचर्या अपनाएं.

कर्क (Cancer)

चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे भावनाएं तीव्र हो सकती हैं. अपनों के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी. आत्मचिंतन के लिए भी अनुकूल दिन है.

सिंह (Leo)

ग्रहों की स्थिति आपको थोड़ी मानसिक उलझन दे सकती है. कार्यस्थल पर सावधानी से काम लें. थकान और तनाव से बचने के लिए आराम भी जरूरी है.

कन्या (Virgo)

भाग्य का साथ मिलेगा. कोई रुकी योजना फिर से गति पकड़ सकती है. सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और सम्मान भी मिलेगा.

तुला (Libra)

आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है. कोई विशेष व्यक्ति आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

यह समय आत्मविश्लेषण और आगे की रणनीति तैयार करने का है. पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं. निजी जीवन में स्पष्टता बनी रहेगी.

धनु (Sagittarius)

यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी हो सकती है. व्यापार में विस्तार संभव है. छात्र वर्ग को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

मकर (Capricorn)

परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जो आपको आगे बढ़ाएंगी.

कुंभ (Aquarius)

नए संबंध बन सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद होंगे. दांपत्य और प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें.

मीन (Pisces)

आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. मानसिक रूप से शांत रहेंगे. आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola