Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: कैसा रहेगा आज शुक्रवार 27 जून का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 June 2025
Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: आज शुक्रवार, 27 जून 2025 को ग्रहों की बदलती चाल आपके जीवन के हर क्षेत्र—करियर, रिश्ते, सेहत और धन—पर असर डाल सकती है. ऐसे में जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी रंग और सभी 12 राशियों का सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण, ताकि दिन रहे आपके पक्ष में.
Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: आज 27 जून 2025 शुक्रवार का दिन राशियों के लिए मिश्रित फलदायी हो सकता है. जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे सावधानी बरतनी चाहिए और कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली.
मेष (Aries)
आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा और लाभ के अवसर मिल सकते हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें.
वृषभ (Taurus)
घर-परिवार में वाद-विवाद से बचें. धन प्राप्ति के योग हैं. व्यापार में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है. सूर्य देव को अर्घ्य दें.
मिथुन (Gemini)
आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु सफलता आपके पक्ष में रहेगी. व्यापार में लाभ और भाइयों का साथ मिलेगा. सफेद वस्त्र या वस्तु का दान करें.
कर्क (Cancer)
परिवार या स्वयं पर खर्च अधिक रहेगा. यात्रा का योग बन सकता है. बेरोजगारी से जूझ रहे जातकों को राहत मिलेगी. स्वास्थ्य में कमजोरी रह सकती है. दुर्गा माता को लाल फूल चढ़ाएं.
सिंह (Leo)
किसी से टकराव हो सकता है, संयम रखें. सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ समय मनोरंजन में बीतेगा.
कन्या (Virgo)
आज महंगी चीजों का ध्यान रखें, गुम हो सकती हैं. बहस से बचें, मन पर नकारात्मक असर पड़ेगा. शनि को प्रसन्न करने के लिए काले वस्त्र या काली चीज़ का दान करें.
तुला (Libra)
धार्मिक यात्रा का योग है. मन अध्यात्म की ओर रहेगा. अनावश्यक खर्चों और तनाव से बचें. अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें.
वृश्चिक (Scorpio)
आज कोई पुराना विवाद उभर सकता है. खर्च अधिक रहेगा. स्वास्थ्य और लेन-देन में सतर्क रहें. व्यवसाय सामान्य गति से चलेगा.
धनु (Sagittarius)
व्यवसायिक यात्रा लाभ दे सकती है. सरकारी या कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. नई योजनाओं में निवेश से पहले सोच-विचार करें.
मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर मौसम से संबंधित बीमारियों से. धन लाभ और आय में वृद्धि के संकेत हैं. शेयर बाजार में निवेश लाभकारी हो सकता है.
कुंभ (Aquarius)
दोस्तों से टकराव की संभावना है. कार्यस्थल पर बदलाव संभव है. संतान को लाभ होगा. नए अवसर मिल सकते हैं. शनि चालीसा का पाठ करें.
मीन (Pisces)
बेरोजगारों के लिए समय अनुकूल है. किसी पुराने विवाद का समाधान होगा. यात्रा से लाभ मिलेगा, लेकिन सतर्क रहें. माता की सेवा करें और घर में मिठाई बांटें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










