Aaj Ka Rashifal,17 नवंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Nov 2023 6:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 17 नवंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,17 नवंबर 2023: आज तारीख है 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष:  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कुछ क्षेत्रों से असफलता हाथ लग सकती हैं जिससे मन में निराशा का भाव जागृत होगा. हालाँकि मित्रों और करीबी जनों के द्वारा आपके हौसले को बढ़ाया जाएगा जिससे आत्म-विश्वास बढ़ेगा.मेहमानों का आवागमन होगा. व्यय होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे. बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे.

 लकी नंबर : 4

 लकी कलर : नीला

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उग्रता बढ़ सकती हैं तथा क्रोध पर नियंत्रण नही रहेगा. दोस्तों के साथ मतभेद सामने आएंगे तथा आप कुछ बातो को लेकर उग्र रवैया अपना सकते हैं. ऐसे में संयम का परिचय देना होगा.मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा. मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है.

 लकी नंबर : 8
लकी कलर : पीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कुछ दिनों से मन में किसी बात को लेकर बेचैनी चल रही थी तो वह आज के दिन समाप्त हो जाएगी. समस्या का हल मिल जाएगा तथा मन शांत होगा. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.बुरी खबर मिल सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. भागदौड़ रहेगी. आय में कमी होगी. किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी.

 लकी नंबर : 1

 लकी कलर : गुलाबी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नसों व मांसपेशियों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं. कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं. प्रेम संबंधो में एक नयी उड़ान देखने को मिलेगी तथा जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. प्रसन्नता बनी रहेगी. नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा. पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा.

 लकी नंबर : 4

लकी कलर : भूरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी तथा रुके हुए कार्य भी संपन्न होंगे. सभी का आपके प्रति विश्वास और बढेगा तथा समाज में प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.बेरोजगारी दूर होगी. विवाद न करें. संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है. आय बढ़ेगी. मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा.

 लकी नंबर: 2

 लकी कलर : ग्रे

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत हैं. पैसों का निवेश कर रखा है तो वहां से लाभ मिलेगा. सिंगल लोगों को किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. बेचैनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे. विवादों से दूर रहना चाहिए.
 लकी नंबर : 5

 लकी कलर : मैरून

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कॉलेज के दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं तथा इसके लिए चर्चा भी संभव हैं. माता से सहयोग प्राप्त होगा तथा उनके प्रति प्रेम में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा. प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है.

लकी नंबर : 3

 लकी कलर : आसमानी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी चीज़ का लालच आ सकता हैं तथा उसे पाने के लिए कुछ ऐसे काम किये जा सकते हैं जो अनुचित होंगे. ऐसे में कुछ भी करने से पहले अपनों से बड़ों का परामर्श लेंगे तो बेहतर रहेगा.कानूनी अड़चन दूर होगी. अध्यात्म में रुचि रहेगी. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें. कार्य का विस्तार होगा. दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें

लकी नंबर :
9

 लकी कलर : संतरी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा तथा आत्म-विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी. पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं लेकिन समय रहते वह सुलझ भी जाएगी.कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा. योजना फलीभूत होगी. नए अनुबंध होंगे. कष्ट होगा. पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी. कार्य में नवीनता के भी योग हैं.

लकी नंबर: 7

 लकी कलर : हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

शारीरिक स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन काम का बोझ अत्यधिक रहने के कारण मानसिक तनाव रहने की आशंका है. काम के प्रति उदासीनता का भाव भी पनप सकता है.यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. डूबी हुई रकम प्राप्त होगी. आय में वृद्धि होगी. प्रमाद न करें. आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी.

लकी नंबर :
8

 लकी कलर: श्वेत

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भाई या बहन को लेकर कोई अच्छी सूचना मिलेगी. उनकी कोई नयी नौकरी लग सकती हैं या परीक्षा में अच्छे अंक आ सकते हैं. घर में खुशी का माहौल रहेगा तथा सभी के बीच प्रेम संबंधो में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.शत्रु सक्रिय रहेंगे. कुसंगति से हानि होगी. व्ययवृद्धि होगी. लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें.

लकी नंबर: 1

लकी कलर:
स्लेटी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों के कारण खीझता का भाव उत्पन्न हो सकता हैं. ऐसे में बाजार में आपकी छवि को भी नुकसान पहुँच सकता हैं. कोई भी ऐसा काम करने से बचे जो आपकी छवि को नुकसान पहुंचाए.नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी. पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है.

लकी नंबर : 6
 लकी कलर :
केसरी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola