Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन समेत इन राशियों के लिए (4 फरवरी 2023) कैसा रहेगा, पढ़ें अपना आज का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal, 4 फरवरी 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल…

मेष राशि- मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. प्रसन्नता रहेगी.

वृष राशि- वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. बिगड़े काम बन सकते हैं. समाजसेवा करने का मन बनेगा.

कर्क राशि- स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

सिंह राशि- मान-सम्मान मिलेगा. खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी.

कन्या राशि- शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार अच्छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी.

तुला राशि- किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी.

वृश्चिक राशि- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें. बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा.

धनु राशि- भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें. नौकरी में कार्यभार रहेगा. लाभ होगा. स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें. स्वास्थ्य पर व्यय होगा. दु:खद समाचार मिल सकता है.

मकर राशि- थकान व कमजोरी रह सकती है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें. बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा.

कुंभ राशि- घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे

मीन राशि- प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










