Aaj Ka Rashifal (28 जनवरी 2023): मेष से मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानें अपना भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal,28 जनवरी 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़े अपना आज का राशिफल...

मेष- आज के दिन इंटरव्यू के लिए कुछ कॉल्स आ सकते है. ऐसे में घबराएं नहीं और पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू दे. सेहत पर ज्यादा ध्यान दे.

वृष राशि- आज के दिन आप लाभ में रहेंगे. थकान ज्यादा रहेगा आराम करे लघु उधोग के लिए आर्थिक लाभ मिलेगा. परिवार का सलाह मानसिक दबाव कम करेगा.

मिथुन- आज के दिन मुख्य रूप से सावधानी बरते क्योंकि खेल-खेल में चोट लग सकती है. यह चोट आगे चलकर बड़ी समस्या उत्पन्न करेगी.

कर्क राशि- नौकरी में किसी जूनियर के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक तो होगी लेकिन वह जल्दी समाप्त भी हो जाएगी.

सिंह राशि– पैसों की दिक्कत होगी लेकिन उसमे दोस्तों की सहायता मिलेगी. शराब की आदत छोड़े आपको नुकसान कर रहा है

कन्या राशि- मौज-मस्ती रहेगा मनोकामना दुआओं के जरिए पूरा होगा सौभाग्य की प्राप्ती होगा आफिस मे़ परिणाम अच्छे मिलेगे.

तुला राशि- घर के काम ज्यादा होने के कारण व्यापार में कम ध्यान होगा और घर पर ज्यादा. हालांकि आप लाभ में ही रहेंगे और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा.

वृश्चिक राशि- घर में शुभ कार्य होने के संकेत है और इस दौरान रिश्तेदारों का भी आना-जाना हो सकता है. नए कार्य में लाभ मिलेगा.

धनु राशि- नौकरी में कार्यभार रहेगा. घर में तनाव रह सकता है. दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे.

मकर राशि- पहले से ही किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति को इसके बारे में पता चल सकता है जिसको आप नहीं बताना चाहते हो. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

कुंभ राशि- घर पर कुछ अनहोनी घटने की आशंका हैं जिस कारण मन में उदासी का भाव रहेगा. बाहर जाने की योजना बनेगी. शत्रुओं का पराभव होगी.

मीन राशि– किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आना हो सकता है.प्रसन्नता रहेगी. चोट व रोग से बाधा संभव है. झंझटों में न पड़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




