Aaj Ka Rashifal, 26 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Aug 2023 6:38 AM
Aaj Ka Rashifal, 26 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Rashifal,26 अगस्त 2023: आज तारीख है 26 अगस्त 2023 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
आज के दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 26 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Health Rashifal, 26 अगस्त 2023: कैसा रहेगा आपका हेल्थ राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपकी सेहत के सितारे
Also Read: Career Horoscope Today for 26 August 2023: करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, जाने करियर राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. रोजगार की चिंता रह सकती है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मन असहज रहेगा और कुछ बुरे विचार मन में आएंगे. ऐसे में मन को शांत करने के लिए कम से कम आधा घंटा ध्यान लगाने का प्रयास करेंगे तो बहुत सहायता मिलेगी.
लकी नंबर 7
लकी कलर आसमानी
Also Read: Aaj Ka Mesh Rashifal 26 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मेष राशि का दैनिक राशिफल
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु परास्त होंगे. भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है. रोजगार मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी. व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा.आज के दिन आप भाग्यशाली हैं. कॉलेज में हैं तो आपके अध्यापक आपसे प्रसन्न होंगे और परीक्षा में भी सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रिश्ते भी मजबूत बनेंगे.
लकी नंबर 4
लकी कलर संतरी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार की चिंता रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे. व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी.अपने काम में स्थिरता लाने का प्रयास रहेगा और बहुत हद्द तक इसमें सफल भी होंगे. कुछ लोगों के साथ आपसी द्वेष सामने आ सकता है.
लकी नंबर 2
लकी कलर हरा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यर्थ भागदौड़ होगी.लाभ के अवसर टलेंगे. विवाद न करें. कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है. स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें.व्यक्तित्व में सुधार आएगा और परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे. अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श संभव हैं.
लकी नंबर 6
लकी कलर श्वेत
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
फालतू खर्च होगा.अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार मिलेंगे. मान बढ़ेगा. विवाद न करें. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे.नए शत्रु बन सकते है.कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.व्यापार में घाटा तो होगा लेकिन वह अस्थायी होगा। मन किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा.
लकी नंबर 9
लकी कलर स्लेटी
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराना रोग उभर सकता है.चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. आय में कमी रहेगी. धैर्य रखें.स्वास्थ्य की समस्या हल होगी. ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी.आवश्यकता से अधिक किसी चीज़ के बारे में सोचना आपके लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है. ऐसे में किसी अपने के साथ उस बात को साँझा करेगे तो बेहतर रहेगा.
लकी नंबर 7
लकी कलर केसरी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई योजना बनेगी. कार्य का विस्तार होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी.अपनी प्रेमिका से अच्छे संबंध स्थापित करने की कोशिश करेंगे. घरवालो को किसी बात से समस्या हो सकती है. बच्चों को लेकर आशान्वित रहेंगे.
लकी नंबर 5
लकी कलर नीला
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी.लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं.नौकरी की राह आसान होगी और सभी आपके काम से खुश दिखाई देंगे.घर में किसी के साथ मतभेद उभर कर सामने आएंगे लेकिन समझदारी से वह सुलझ भी जाएंगे.
लकी नंबर 6
लकी कलर पीला
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कुसंगति से बचें.लेन-देन में सावधानी रखें. शारीरिक कष्ट संभव है. व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा. विवाद न करें. सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा. आज के दिन मंगल थोड़ा भारी हैं जिस कारण छोटी-मोटी परेशानियों से आमना-सामना हो सकता है. ऐसे में हनुमान मंदिर होकर आए.
लकी नंबर 3
लकी कलर गुलाबी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा संभव है. विवाद न करें.रोजगार मिलेगा.भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी.किसी योजना पर कुछ दिनों से काम कर रहे हैं तो आज उसमे सफलता मिलेगी जिससे मन खुश होगा. पड़ोस में किसी का व्यवहार पसंद आएगा.
लकी नंबर 1
लकी कलर भूरा
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख के साधन जुटेंगे.प्रयास सफल रहेंगे. मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी. किसी जानकार पर आपका आकर्षण आ सकता हैं लेकिन आप उससे कह नहीं पाएंगे. ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और उन्हें पूरा समय दे.
लकी नंबर 8
लकी कलर ग्रे
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. लाभ होगा. उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा।आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी से कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो आपको परेशान करेगा. रिश्तो को सँभालने के चक्कर में आप कुछ गलती कर सकते है.
लकी नंबर 6
लकी कलर मैरुन
Also Read: Aaj Ka Meen Rashifal 26 August 2023: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें मीन राशि का दैनिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










