Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को शांति का वातावरण मिलेगा, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 27 सितंबर का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Sep 2025 6:08 AM

विज्ञापन

26 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: आज 26 सितंबर का दिन आपकी मेहनत और धैर्य का फल देगा. व्यवसाय और नौकरी में सफलता के अवसर मिलेंगे. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे. सोच-समझकर वित्तीय फैसले लें. रचनात्मकता और आत्मविश्वास से आप आज हर चुनौती को पार कर पाएंगे. यहां जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज  27 सितंबर का दिन आपके लिए ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में मन लगाना फायदेमंद होगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आर्थिक और सामाजिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. प्रेम और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, वहीं स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें. जानिए  प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से  आज के राशिफल में आपकी राशि के लिए क्या विशेष भविष्यवाणियां हैं और कैसे करें दिन की शुरुआत.

मेष
आज आपकी विद्या, बुद्धि और प्रतिभा में वृद्धि होगी. धन अर्जन के प्रयास सफल रहेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. संचित धन का व्यय संभव है. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा और सुख-सुविधाओं के साधन भी बनेंगे.

वृष
पढ़ाई-लिखाई और चिंतन-मनन में रुचि बढ़ेगी. आशाएं बलबती होंगी और लाभकारी प्रयास सफल होंगे. आपकी लोकप्रियता का विस्तार होगा. धन लाभ, मान-यश और प्रतिष्ठा के साथ उपहार या पुरस्कार की प्राप्ति संभव है. शत्रुओं पर विजय भी मिलेगी.

मिथुन
रोजगार के क्षेत्र में कार्यों की अधिकता रहेगी. आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहायता प्राप्त होगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क
अध्ययन, अध्यवसाय, भाषण-प्रवचन में रुचि बढ़ेगी. व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलेगी. गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय और भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति संभव है. पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा और मनोकामनाएं पूरी होंगी.

सिंह
आमदनी होने के बावजूद वचत में कमी दिखाई दे सकती है. रूकावटें दूर होकर सफलता की ओर बढ़ेंगी. बिगड़ा हुआ काम बनेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ और परिवार के साथ मनोरंजन के साधन बनेंगे. वाहन सुख भी प्राप्त होगा.

कन्या
सरकारी उच्चाधिकारियों पर आपकी प्रभाव शक्ति बढ़ेगी. नई आशाओं का उदय होगा. सुख-समृद्धि बढ़ेगी. इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलेगा. धैर्य और साहस से सभी कार्य पूरे होंगे. दाम्पत्य जीवन सुखद और स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

तुला
परिश्रम से इच्छित सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी. पारिवारिक दायित्वों में खर्च अधिक हो सकता है. पुत्र-पुत्री और भाई-बहन का सुख उत्तम रहेगा.

वृश्चिक
बुद्धि और कौशल से हर जगह प्रशंसा प्राप्त होगी. चिन्तित मनोरथ सिद्ध होंगे. बिजनेस में शुभ परिवर्तन और आर्थिक लाभ संभव हैं. सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्रों और कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल रहेंगे.

धनु
शुभ समाचार प्राप्त होंगे. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलेगा. किसी बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को परीक्षा-प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे.

मकर
रहन-सहन, भोजन-शयन और निवास स्थान में उत्तम सुख रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. बकाया रकम की प्राप्ति संभव है.

कुंभ
स्वाभिमान और स्वावलंबन में वृद्धि होगी. आमदनी बढ़ेगी और नए परिचय बनेंगे. माता-पिता या अन्य वृद्धजनों के प्रति आदर बढ़ेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. मनोकामनाएं पूरी होंगी.

मीन
अपने काम के प्रति समर्पित रहें. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे. उपयोगी वस्तुओं की खरीद पर धन व्यय बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola