ePaper

सिंह राशि वालों के रुके पैसे वापस आ सकते हैं, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 18 मई 2025 का राशिफल

Updated at : 18 May 2025 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 may 2025 in Hindi

Aaj Ka Rashifal 18 may 2025

Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज तारीख है 18 मई 2025 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज रविवार 18 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष राशि: आज कोई रुका हुआ कार्य अचानक पूरा हो सकता है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. आत्मविश्वास से निर्णय लें. धन लाभ के योग हैं.
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल

यहां देखें 19 मई से 25 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि: कामकाज में अड़चनें आएंगी पर धैर्य रखें. प्रेम में समझदारी दिखाएं. निवेश सोच-समझकर करें.
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: आसमानी

मिथुन राशि: आज मानसिक उलझन रह सकती है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. किसी मित्र से बहस हो सकती है.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा

आज 18 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

कर्क राशि: संतान से संबंधित सुखद समाचार मिल सकता है. काम में मन लगेगा. वाहन सावधानी से चलाएं.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि: आज आपको किसी पुराने काम का लाभ मिल सकता है. रुके पैसे वापस आ सकते हैं. आत्मसम्मान बना रहेगा.
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि: व्यापार में सावधानी रखें. नयी योजनाओं पर अभी अमल न करें. किसी से मनमुटाव संभव है.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: नीला

तुला राशि: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट हो सकती है. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा.
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक राशि: किसी यात्रा की योजना बनेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. किसी पुराने रोग का समाधान संभव है.
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: काला

धनु राशि: आज आपकी चतुराई काम आएगी. वाणी पर संयम रखें. मित्रों से लाभ होगा.
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नारंगी

मकर राशि: कोई शुभ समाचार मिलेगा. घर में मांगलिक आयोजन संभव है. नए काम शुरू कर सकते हैं.
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: बैंगनी

कुम्भ राशि: दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सिल्वर

मीन राशि: आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola