Aaj 2 December 2024 Ka Rashifal: धनु राशि वाले लापरवाही ना बरतें, लेने के देने पड़ सकते हैं, जानें आज 2 दिसंबर 2024 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Dec 2024 6:59 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 December 2024

Aaj Ka Rashifal 2 December 2024: आज सोमवार 2 दिसंबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए काफी कुछ नया लेकर आने वाला है. जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 2 December 2024: ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है.2 दिसंबर को सोमवार का दिन है.आइए, जानते हैं कि 2 दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.जानें दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल

Aaj Ka Panchang: आज 2 दिसंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय

मेष— कार्यक्षेत्र में दक्षता का लाभ होगा. व्यापार में शत्रु पक्ष अचानक ही उलझाने की कोशिश कर सकते हैं. सावधान रहने की जरूरत है. गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा. ननिहाल पक्ष से स्नेह व लगाव होगा. बड़े निवेश से आज बचें.
शुभ अंक—1
शुभ रंग— सफेद

वृषभ— लंबी यात्रा का सुखद योग हैं. दूरस्थ स्थानों में व्यापारिक प्रसार की बात हो सकती है. धन निवेश में लाभ के योग हैं. शत्रु पक्ष को मात देने की क्षमता होगी. सेहत का आज आपको अच्छे से ख्याल रखना है. उचित खान-पान के साथ नियमित व्यायाम करें.
शुभ अंक—5
शुभ रंग— पीला

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी. कठिनाइयां दूर हो सकेंगी. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा. अनावश्यक क्रोध न करें. वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें.
शुभ अंक—7
शुभ रंग— क्रीम

कर्क: कार्यक्षेत्र का तनाव खत्म हो सकेगा. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं. व्यापार में आने वाला बाधाएं हल होंगी. खान-पान में सावधानी रखें. खर्च की पूर्ति होगी. परिवार में सुख-शांति रहेगी. अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी.
शुभ अंक—3
शुभ रंग— नारंगी

सिंह: आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. किए गए कार्य फलीभूत होंगे. निर्णय लेने में विलंब न करें. प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं. मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे. परिवारिक जीवन उत्तम रहेगा. जोखिम भरे कार्यों से बचें. स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है.
शुभ अंक— 2
शुभ रंग— लाल

कन्या: कार्यक्षेत्र में आज किसी भी  काम में शीघ्रता नहीं करें. विवाद हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य जो आपके लिये बहुत जरूरी हैं उसको पूरा करने में बाधाएं आएंगी. समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है. व्यापार में हानि की आशंका है.
शुभ अंक—8
शुभ रंग— नीला

तुला: कार्यक्षेत्र में आलस्य से बचकर सक्रिय रहना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी. जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मकता बनी रहेगी. व्यापार में लाभ की संभावनाएँ प्रबल हैं. पुराने संबंधों के कारण आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण विचार-विमर्श की संभावना है.
शुभ अंक— 5
शुभ रंग— क्रीम
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल तुलनात्मक रूप से कम मिलेगा. व्यापार में आज ज्यादा निवेश करने से बचें. समाज में आज आपके काम की सराहना होगी. जीवनसाथी से मतभेद मानसिक उद्विग्नता को बढ़ाएंगे. बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति प्राप्त होगी.
शुभ अंक—1
शुभ रंग— काला

धनु-  आज अनावश्यक रूप से आप आक्रामक बने हुए हैं. आत्ममंथन करें और शांति से अपनी योजनाओं की समीक्षा करें. अपने निर्णयों में पारदार्शिता और दूरदर्शिता बनाये रखें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. लापरवाही भरा रुख ना रखें.
शुभ अंक—5
शुभ रंग— हरा

मकर: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने की संभावना है. व्यवसाय में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे वित्तीय लाभ की प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक जीवन में मनोरंजन का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता बनी रहेगी.
शुभ अंक— 7
शुभ रंग— बैंगनी

कुम्भ: आपके कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नए प्रस्ताव आपके मन में उत्साह भरेंगे. व्यापार में अच्छा प्रदर्शन होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. दांपत्य जीवन सुखद अनुभव प्रदान करेगा. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.
शुभ अंक— 8
शुभ रंग— नीला

मीन: व्यापार में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. स्थायी संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें.
शुभ अंक—8
शुभ रंग—भूरा

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola