Aaj Ka Rashifal,28 मार्च 2023: मेष,सिंह, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Mar 2023 8:27 AM
Aaj Ka Rashifal, 28 मार्च 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal,28 मार्च 2023: आज तारीख है 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 28 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Rashifal, 28 मार्च 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं. आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा. कारोबार में उन्नति के योग हैं. कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. न्यायपक्ष मजबूत होगा.
शुभ अंक—9
शुभ रंग—पीला
Also Read: आज का मेष राशिफल 28 मार्च: वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे
भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे. मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा.
शुभ अंक—2
शुभ रंग— काला
Also Read: आज का वृषभ राशिफल 28 मार्च: आपकी सोचने समझने की शक्ति मजबूत होगी, परिवार का माहौल अच्छा रहेगा
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी. खानपान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है. धन लाभ हो सकता है.
शुभ अंक—3
शुभ रंग—आसमानी
Also Read: आज का मिथुन राशिफल 28 मार्च: मुनाफा मिलने की संभावना है, आप बच्चों के साथ अधिक समय बितायेंगे
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.
शुभ अंक—4
शुभ रंग—स्वेत
Also Read: आज का कर्क राशिफल 28 मार्च: आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाए. खुद के तोर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.
शुभ अंक—5
शुभ रंग—गुलाबी
Also Read: आज का सिंह राशिफल 28 मार्च: इनकम में बढ़ोतरी होगी, प्रेम जीवन में कुछ नई बात सामने आ सकती हैं
केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे. नौकरी में तबादले के योग बन रहे है. आर्थिक लाभ संभव है.
शुभ अंक—6
शुभ रंग— काला
Also Read: आज का कन्या राशिफल 28 मार्च: शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे, ऑफिस के काम में आपको सफलता मिलेगी
अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. मान कीर्ति में वृद्धि होगी.
शुभ अंक—7
शुभ रंग—ब्लू
Also Read: आज का तुला राशिफल 28 मार्च: घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचेंव्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते है. पारिवारिक यात्रा के योग है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा.
शुभ अंक—1
शुभ रंग—सफेद
Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 28 मार्च: सफलता प्राप्त करेंगे, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा
घर का कोई छोटा सदस्य आपसे कुछ कहने की चेष्ठा करेगा. ऐसे में उन्हें ध्यान से सुने और उनका सहयोग करे. पड़ोस में आपको लेकर सकारात्मक बाते होगी. व्योपारी का लाभ होगा नयें व्यापार शुरू करने से भी लाभ मिलेगा. उपहार मिलेगा l सफलता मिलेगी कुछ जरूरी काम छुट जाएगे.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
Also Read: आज का धनु राशिफल 28 मार्च: आपके धन के खजाने भरे रहेंगे, दोस्तों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा
मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें. शत्रु सक्रीय होंगे, विदेश यात्रा के योग बन रहे है. पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा.
शुभ अंक—6
शुभ रंग—आसमानी
Also Read: आज का मकर राशिफल 28 मार्च: प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं, कुछ समस्याएं हो सकती हैं
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है.
शुभ अंक—2
शुभ रंग—काला
Also Read: आज का कुंभ राशिफल 28 मार्च: आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक परेशानी में भी हो सकती है
जोखिम के कार्यों से दूर रहे. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है, सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान सुख की प्राप्ति होगी.
शुभ अंक—9
शुभ रंग—लाल
Also Read: आज का मीन राशिफल 28 मार्च: परिवार के काम को आप बखूबी निभायेंगे, परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










