ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 28 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 28 Mar 2023 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 28 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है. लव-लाइफ में धोखाधड़ी का दिन साबित हो सकता है. आपका प्रेमी आपसे बहुत कुछ स्पष्ट तौर से नहीं कहेगा लेकिन आपसे बात करने में कतरा सकता है या आपको एवॉयड कर सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

आज का दिन रोमांटिक रहेगा. प्यार का इजहार आज किया जा सकता है. शादीशुदा जातकों की भी लव लाइफ शानदार रहेगी. पार्टनर को कोई खास गिफ्ट दे सकते हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

प्रेमी से अजीबो-गरीब डिमांड कर सकते हैं जिसे पूरा करने में प्रेमी असमर्थता जता सकता है. इस कारण आप प्रेमी के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर सकते हैं. इन सबके पीछे आपका अजीब मूड शामिल रहेगा. आप खुद समझ नहीं पाएंगे ऐसा क्यूं है?

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर से दूरी बनाकर रखें. क्योंकि किसी बात को लेकर आपका गंभाीर झगड़ा हो सकता है. जिस कारण रिश्ते में काफी दूरी आने के संकेत मिल रहे हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आपका व्यवहार संदेहपूर्ण रहने की संभावना बन रही है. आप कोई भी बात प्रेमी को खुलकर नहीं बताएंगे. आपकी हरकतें प्रेमी को अत्यधिक रहस्यमयी लग सकती हैं. प्रेम संबंधों से विरक्त होने का मन आपका कर सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

नये रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें. किसी दोस्त के साथ आप मिंगल होने की सोच सकते हैं. शादी का फैसला सोच समझकर ही लें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

आपके और प्रेमी के मध्य बातचीत का सिलसिला किसी ओर की वजह से अटका हुआ सा लग सकता है. परेशान होने की बजाय आप यह विचार करें कि ये सब क्यों और कैसे हो गया? इसके पीछे क्या राज है और ऐसा करने वाली की मंशा को धूल में मिलाने का सोचें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है. प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं. किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से आपकी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को पता चल सकता है.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

आज आपके परिवार में कुछ कलह-क्लेश की संभावना नजर आती है. जिसके कारण आप बहुत परेशान रह सकते हैं. इस कारण प्रेमी से किसी तरह का संचार आप नहीं कर पाएंगे. दिन बेचैनी भरा रहेगा जिसमें सुकून की संभावना कम है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

अपने प्यार का इजहार करने से पहले ये जरूर जान लें कि सामने वाला आपको पसंद करता है या नहीं. आज आप भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

आज के ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से आप खुद को रिलेशनशिप के ताने-बाने में बुरी तरह से उलझा हुआ पा सकते हैं. ऐसा वास्तव में है या आपका देखने का नजरिया है, पहले इस पर विचार करें. आपकी दिक्कत यही है कि आप जैसा सोचते हैं वैसा होता नहीं है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है. बेवजह के कारणों पर झगड़ा होगा. हालांकि हाल फिलहाल में बने रिलेशनशिप के लिए दिन शानदार साबित होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola