Aaj Ka Rashifal,18 जुलाई 2023: मेष, तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jul 2023 8:33 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 18 जुलाई 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,18 जुलाई 2023: आज तारीख है 18 जुलाई 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 18 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन  कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Also Read: Aaj Ka Rashifal, 18 जुलाई 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यदि वे व्यापारी हैं तो उन्हें हर समय कम से कम आज के दिन मास्क लगाकर रखने को बोले.यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है. संचित कोष में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 18 जुलाई, मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

प्रेम संबंध में किसी अन्य व्यक्ति के कारण खटास उत्पन्न हो सकती हैं और दूरियां बढ़ जाएगी. आपका मन अशांत रहेगा लेकिन किसी से कहेंगे नही.फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी. लेन-देन में सावधानी रखें. अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 18 जुलाई, पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज के दिन किसी के द्वारा अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा जो उनके मन को खुश कर देगा.नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. आशंका-कुशंका रहेगी.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 5

Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 18 जुलाई, अपने जरूरी कामों को निपटाने की कोशिश करें
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने व्यापार में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जिसका उचित लाभ भी आपको मिलेगा. परिवार में किसी चीज़ को लेकर खुशी का माहौल रहेगा.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. चिंता बनी रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी. निवेश लाभदायक रहेगा.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 1

Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 18 जुलाई, रक्त परिसंचरण संबंधी मामलों से सावधान रहें
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

छात्रों को अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा लेकिन फिर भी मन निराश रहेगा. किसी चीज़ की चिंता रह सकती हैं जिस कारण किसी काम में मन नही लगेगा.कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें. शत्रु पस्त होंगे. विवाद में न पड़ें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 18 जुलाई, शेयर-सट्टे से दूर रहें.किसी से कोई वादा सोच विचार कर करें
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शेयर मार्किट में निवेश किये हुए पैसे से लाभ मिलेगा. राजनीति के क्षेत्र के लोग आज बाहर निकलने से बचे अन्यथा कुछ अनहोनी घटित हो सकती है.घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 18 जुलाई, भावनाओं के प्रवाह में तनावग्रस्त होंग
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

घर में पत्नी और माँ का झगड़ा हो सकता है. आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है. घर की बातों को बाहर कहने से बचे अन्यथा यह आपके लिए ही उल्टा पड़ेगा.उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. बड़ा काम करने का मन बनेगा. झंझटों से दूर रहें.

शुभ रंग
: नारंगी

शुभ अंक: 3

Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 18 जुलाई, प्रिय पात्र के साथ आप निकटता के क्षणों का आनंद लेंगे
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जॉब में समस्या उत्पन्न होगी और आपके काम से बॉस खुश नहीं दिखाई देंगे. हालांकि आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे लेकिन फिर भी कोई ना कोई कमी रह ही जाएगी.दूर से बुरी खबर मिल सकती है. दौड़धूप अधिक होगी. बेवजह तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. फालतू बातों पर ध्यान न दें. मेहनत अधिक व लाभ कम होगा.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 18 जुलाई, परिवारजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कॉलेज के छात्रों को आज अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. अपने प्रोजेक्ट को लेकर आप आश्वस्त नज़र आएंगे. भाई-बहन का भी भरपूर साथ मिलेगा.बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है. समय पर कर्ज चुका पाएंगे. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 18 जुलाई, आकस्मिक धनलाभ हो सकता है
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

इंजीनियरिंग, फैशन और मीडिया के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ हैं और उनके लिए कुछ अच्छे जॉब ऑफर भी आ सकते हैं. इसलिये अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें.व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा. व्यर्थ समय न गंवाएं. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. थकान रहेगी. कुसंगति से बचें.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 8

Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 18 जुलाई, सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

निजी नौकरी कर रहे लोगों को आज काम का बोझ कम होगा और उनका ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ व्यतीत होगा.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. आय में वृद्धि होगी. शेयर मार्केट से लाभ होगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 18 जुलाई, जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज जो काम आप सोचेंगे या करने के लिए घर से निकलेंगे वह पूरा नहीं हो पाएगा लेकिन बाहर जाना व्यर्थ भी नहीं जाएगा. ऐसे में निराश ना होए.पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक:
3

Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 18 जुलाई,नया निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola