आज का राशिफल,13 दिसंबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों का आज किस्मत देगी साथ, जानें अपना राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Dec 2022 7:41 AM
आज का राशिफल, 13 दिसंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल ...
आज तारीख है 13 दिसंबर 2022 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 13 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज के दिन आपका अपने प्रेमी के साथ मिलना होगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे. दोनों के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा तथा पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी.नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रोजगार मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ संभव है. जोखिम न लें.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
Also Read: Aries Horoscope Today: आज का मेष राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आप व्यापारी है और कुछ दिनों से व्यापार मंदा चल रहा है तो आज आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है. यदि आपने आज के दिन अच्छे से काम किया तो बात बन जाएगी और व्यापार को एक नयी गति मिलेगी.स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. रोजगार के अवसर मिलेंगे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
Also Read: Taurus Horoscope Today: आज का वृषभ राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है. उनका अपनी पढ़ाई से मोहभंग भी हो सकता है तथा वे अपना करियर किसी और क्षेत्र में बनाने का विचार कर सकते है.धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कर्ज से दूर रहना चाहिए. खर्च में कमी होगी.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
Also Read: Gemini Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
घर में वैसे तो सबकुछ सुख-शांति से रहेगा और किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी लेकिन किसी अपने के साथ वैचारिक मतभेद सामने आ सकते है. यदि आपने ठंडे दिमाग से काम नही लिया तो यह मतभेद आगे चलकर एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकते है.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Also Read: Kark Horoscope Today: आज का कर्क राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आपके भाई या बहन है तो किसी तीसरे के द्वारा आप दोनों के रिश्तो के बीच कड़वाहट पैदा करने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए किसी पुरानी बात का सहारा लिया जायेगा. इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे.व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. महत्व के कार्य को समय पर करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Also Read: Leo Horoscope Today: आज का सिंह राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो आज आप अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा लगाव महसूस करेंगे. दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण का भाव आएगा और दोनों ही एक-दूसरे को ज्यादा समय दे पाएंगे.संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
Also Read: Virgo Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आप 11वीं या 12वीं में है तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. अध्यापकों से उचित सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों से भी सहायता मिलेगी.वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें. परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
Also Read: Libra Horoscope Today: आज का तुला राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
यदि आप सिंगल है और किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो आज के दिन सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत शुरू हो सकती है जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल जाएगी.बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. लाभ होगा. धन संचय की बात बनेगी. परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
Also Read: Scorpio Horoscope Today: आज का वृश्चिक राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
दिन में कुछ बातों को लेकर तनाव रह सकता है जिस कारण नींद कम आने, बेचैनी रहने या कुछ ऐसी समस्याएं परेशान कर सकती है. इन सबसे मुक्ति पाने के लिए किसी अपने से खुलकर बात करे और उन्हें सब बताये.भाइयों से अनबन हो सकती है. अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: आज का धनु राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम देने वाला रहेगा और दोनों के बीच रिश्तो में गर्माहट बनी रहेगी. ऐसे में धैर्य से काम ले और कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही करे.अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Also Read: Capricorn Horoscope Today: आज का मकर राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने काम को लेकर सचेत होंगे और मन लगाकर अध्ययन करेंगे. इसका परिणाम उन्हें जल्द ही मिलेगा. स्कूल में पढ़ रहे छात्रो को अपने पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनके द्वारा उचित मार्गदर्शन किया जायेगा.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
Also Read: Aquarius Horoscope Today: आज का कुम्भ राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्राइवेट जॉब करते है तो ऑफिस में कुछ लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते है. उनके द्वारा आपके बारे में भ्रांति फैलाने का भी प्रयास किया जायेगा. ऐसे में आप ऑफिस की पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
Also Read: Pisces Horoscope Today: आज का मीन राशिफल 13 दिसंबर, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










