वृश्चिक राशि वालों के प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, देखिए मेष से मीन राशि वालों के लिए आज 21 अप्रैल 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 April 2025
Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: आज तारीख है 21 अप्रैल 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिष एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष- कठिन परिश्रम और प्रयास के माध्यम से भूमि और संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे. मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा और मधुरता आएगी. इस समय शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन बुद्धिमानी और चतुराई से आर्थिक समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा.
आज 21 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृष- विशेष व्यक्तियों के सहयोग से विवादास्पद मुद्दे सुलझेंगे. सरकारी पक्ष से समर्थन प्राप्त होगा, जिससे मान-यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर में अविवाहित बच्चों के लिए रिश्ते आएंगे और परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा.
मिथुन- पराक्रम में कमी आएगी और समाज में लोग आपका लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे उदर रोग और बुखार से परेशान हो सकते हैं. आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होगा, और सरकारी मामलों में प्रगति की संभावना है.
कर्क-राजनीति के क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे, और बच्चों से खुशखबरी सुनने को मिलेगी. आपके घर और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और रोगों से मुक्ति संभव है.
सिंह-आज का दिन सुख और शांति से बीतेगा, आर्थिक लाभ होगा और घर में खुशियों का माहौल रहेगा. आपकी व्यावहारिक कुशलता और बौद्धिक चतुराई से कई समस्याओं का समाधान होगा, और चल-अचल संपत्ति से जुड़े पुराने मामलों का निपटारा किया जा सकता है.
कन्या-आपके पुराने परिचितों से मुलाकात होगी. अचानक धन और कार्य की प्राप्ति होगी. अपनी समझदारी से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे. रोजगार की स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति भी अनुकूल और सुदृढ़ रहेगी, साथ ही व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने का अवसर भी है.
तुला- आपको नई नौकरी या पदोन्नति मिलने की संभावना है, महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. महिलाओं के साथ संपर्क से लाभ होगा, छात्रों के लिए यह समय उत्साहवर्धक रहेगा, और प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृश्चिक- रोज़गार में सफलता मिलेगी, परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप विवाह जैसे शुभ कार्यों में व्यस्त रहेंगे. मनपसंद उपहार प्राप्त होंगे, व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी, और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा.
धनु- सफलता आपके पास आएगी, सरकारी कार्यों में प्रगति होगी. आपको हर्षदायक समाचार मिलेंगे और धनलाभ होगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे, और भूमि या कृषि संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
मकर-आपकी महत्वाकांक्षा ऊंची रहेगी, रोजगार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी, और कोई नई परियोजना सफल होगी. व्यापार में अपेक्षित सफलता प्राप्त होगी, विभिन्न स्रोतों से आय होगी, और रिश्तेदार तथा प्रियजन आपसे लाभान्वित रहेंगे.
कुंभ-आपको एक नया कार्य या प्रोजेक्ट मिल सकता है, घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है, और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संतान से सुखद अनुभव प्राप्त होगा, रोजगार की स्थिति मजबूत होगी, और आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे.
मीन-आपकी आजीविका में बदलाव की संभावना है, दूर यात्रा के अवसर बन सकते हैं, और परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा. दैनिक समस्याओं का समाधान मिलेगा, और आपके प्रयासों के अनुरूप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




