ePaper

मीन राशि वालों को तनाव रहेगा, देखें मेष से मीन राशि वालों का आज 18 अप्रैल 2025 का राशिफल

Updated at : 18 Apr 2025 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 April 2025 in Hindi

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: आज तारीख है 18 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिष एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज सोमवार 18 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष- आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी. चारों ओर खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, और नए वाहन खरीदने का अवसर भी मिलेगा.

20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

वृष- आपको अपने खान-पान पर नियमित ध्यान देने की आवश्यकता है. आपके द्वारा निर्धारित कार्य पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, और उद्योग में सफलता प्राप्त होगी. अधिकांश समय मनोरंजन में व्यतीत होगा. संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

मिथुन- आपकी मेहनत और प्रयासों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे, और नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है. नौकरी में आपके कार्य की सराहना होगी, और राज्य से समर्थन प्राप्त होगा.

कर्क- आज आपके कार्य बिना किसी प्रयास के सफल होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, और महिला मित्र के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा. आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है. घर, भूमि और वाहन से संबंधित सुख मिलेगा, और आपके सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा होगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा.

सिंह- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा और प्रगतिशील रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, सामाजिक और सामयिक विकास होगा, और आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. आपकी मानसिक शक्तियों में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा. घरेलू समस्याओं का समाधान होगा.

कन्या- आपके व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी. आपके कार्य सुचारू रूप से चलेंगे. धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, इसलिए इनका लाभ उठाएं. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और रिश्तेदारों का आना-जाना बना रहेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा.

तुला-आपके द्वारा निर्धारित योजनाओं के अनुसार कार्यों की संख्या कम हो सकती है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन आर्थिक समस्याएं हल होंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा.

वृश्चिक-आपके संतान, परिवार और मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है, साथ ही धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

धनु-आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत देगा. निराशा दूर होगी, आपकी विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, और जो कार्य बिगड़ गए थे, वे सुधरेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी. परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा.

मकर- थोड़े प्रयास से ही आपके लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है. वाहन से यात्रा सुखद रहेगी और धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे. संतान की प्रगति से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति का योग बन रहा है.

कुंभ- आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, जिससे शारीरिक कष्ट और वाहन दुर्घटना का भय उत्पन्न हो सकता है. खर्च में वृद्धि होगी और नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उन्हें सुलझा लेंगे. संतान से संबंधित समस्याएं हल होंगी और बकाया राशि की प्राप्ति होगी.

मीन- घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति से कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा. व्यापार में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं, इसलिए जिम्मेदारियों में सावधानी बरतें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola