Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: आज 26 जून को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी खुशखबरी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jun 2025 6:12 AM
Aaj Ka Rashifal 26 June 2025
Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: आज गुरुवार, 26 जून 2025 को ग्रहों की बदलती चाल आपके जीवन के हर क्षेत्र—करियर, रिश्ते, सेहत और धन—पर असर डाल सकती है। ऐसे में जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक, लकी रंग और सभी 12 राशियों का सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण, ताकि दिन रहे आपके पक्ष में।
Aaj Ka Rashifal 26 June 2025: आज गुरुवार 26 जून का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. ऐसे में यदि आप दिन की शुरुआत अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर करते हैं, तो आप बेहतर निर्णय ले सकते हैं और आने वाली चुनौतियों से भी बच सकते हैं. जानें आज का राशिफल और बनाएं दिन की प्रभावशाली योजना.
मेष (Aries) – आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है. व्यापार में कुछ हानि संभव है. वाहन सावधानी से चलाएं. कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. अनावश्यक झंझटों से बचें.
वृषभ (Taurus) – आज पेट संबंधी परेशानियों से बचाव जरूरी है. आवास से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है. काम में आलस्य न करें. योजनाएं समय पर पूरी नहीं होंगी. विवाद, चोट या चोरी की आशंका है. जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाएं.
मिथुन (Gemini) – गलत संगति से बचें, प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रेम जीवन में सुधार होगा. क्रोध पर काबू रखें, तभी लाभ की स्थिति बन सकेगी.
कर्क (Cancer) – किसी महिला से विवाद की आशंका है, सावधानी बरतें. रोजगार में सुधार और लाभ की संभावना है. पढ़ाई में मन लगेगा. लाभदायक समाचार मिल सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे.
सिंह (Leo) – आज आय में वृद्धि होगी. दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. सामाजिक और राजकीय प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. अनावश्यक विवादों से बचें.
कन्या (Virgo) – क्रोध और उत्तेजना से दिन खराब हो सकता है. संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं. वाहन सावधानी से चलाएं.
तुला (Libra) – आज का दिन अनुकूल है. कार्य सिद्ध होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में लाभ मिलेगा. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. यात्रा संभव है. कार्य के प्रति ईमानदारी बनाए रखें.
वृश्चिक (Scorpio) – धन खर्च हो सकता है लेकिन साथ ही संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा. परिवार में सुख और उत्साह रहेगा. व्यापारिक सफलता मिलेगी. आत्मसम्मान मजबूत रहेगा.
धनु (Sagittarius) – प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. बेरोजगारों के लिए अच्छा समय है. व्यापारिक यात्राएं लाभदायक होंगी. नए कार्यों में जल्दबाजी से बचें.
मकर (Capricorn) – आज आय के अच्छे योग हैं. पर अजनबियों पर भरोसा न करें. समय की कद्र करें और कार्यों में लापरवाही न करें. विरोधी कमजोर पड़ेंगे. यात्रा थका सकती है.
कुंभ (Aquarius) – समय अनुकूल रहेगा. भाग्य साथ देगा. संतान के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. मन प्रसन्न रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा.
मीन (Pisces) – व्यापार सामान्य रहेगा. नया काम शुरू करने से पहले गहराई से सोचें. सेहत को लेकर सतर्क रहें. उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करें. मानसिक अशांति रह सकती है. पीली वस्तु का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










