Aaj Ka Rashifal,10 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Aug 2023 8:27 AM
Aaj Ka Rashifal, 10 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़ें अपना आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal,10 अगस्त 2023: आज तारीख है 10 अगस्त 2023 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 10 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पारिवारिक उन्नति होगी. किसी पर आपका आकर्षण हो सकता है. और आप मन ही मन उसे दिल दे बैठेंगे. ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे और उन्हें पूरा समय दे.
लकी नंबर 9
लकी कलर श्वेत
Also Read: आज का मेष राशिफल 12 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पुराना रोग उभर सकता है. शोक समाचार मिल सकता है. भागदौड़ रहेगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. अधूरे कामों में गति आएगी. व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें. आज के दिन किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल भी ना करे. अन्यथा बात बहुत बढ़ सकती हैं. जो बाद में आपके लिए ही कष्टदायक रहेगी.
लकी नंबर 7
लकी कलर स्लेटी
Also Read: आज का वृष राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शत्रु सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य कमजोर होगा. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. बेरोजगारी दूर होगी. लाभ होगा. मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी. कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं. बाजार में किसी के साथ बैर भाव हो सकता है. जिससे आपके नए शत्रु बनेंगे. किसी को भला बुरा कहने से बचे और सभी के साथ अपना व्यवहार संयमित रखें.
लकी नंबर 2
लकी कलर काला
Also Read: आज का मिथुन राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा सफल रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. लाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं. वाणी पर संयम आवश्यक है. शेयर मार्किट में पैसा लगाया हुआ हैं तो उसमें लाभ मिलेगा. पैसा कहीं अटका भी हुआ हैं तो वह भी वापस आएगा. आज के दिन धन प्राप्ति के योग है.
लकी नंबर 3
लकी कलर नीला
Also Read: आज का कर्क राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. मान बढ़ेगा. स्वजनों से मेल-मिलाप होगा. नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है. कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने काम में कम रुचि लेंगे. राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगो को आज कुछ अच्छा करने का अवसर मिलेगा. जिसका लाभ भविष्य में उन्हें मिलेगा.
लकी नंबर 5
लकी कलर पीला
Also Read: आज का सिंह राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे. व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा. किसी दोस्त से बेवजह की अनबन हो सकती है इसलिये अपने मन पर नियंत्रण रखें और कुछ भी उल्टा ना बोले. परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा.
लकी नंबर 1
लकी कलर गुलाबी
Also Read: आज का कन्या राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
ऐश्वर्य पर व्यय होगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे. आलस्य का परित्याग करें. विवाह को समय हो चुका हों तो आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान अवश्य करे. आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ है.
लकी नंबर 8
लकी कलर भूरा
Also Read: आज का तुला राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजमान प्राप्त होगा. नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी. दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं. जिस बात को कुछ दिन से करने का सोच रहे थे आज वह कर लेंगे. भाई-बहन में किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.
लकी नंबर 3
लकी कलर ग्रे
Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है. चोट व दुर्घटना से बचें. वस्तुएं संभालकर रखें. बाकी सामान्य रहेगा. व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा. दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी. बिज़नेस में अपने प्रतिद्वंद्वी से चुनौती मिलेगी लेकिन आपका ध्यान कही ओर होगा. परिवार में किसी बात को लेकर बहस होगी लेकिन समय रहते सुलझ भी जाएगी.
धनु लकी नंबर 7
लकी कलर मैरून
Also Read: आज का धनु राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे. लाभ के अवसर मिलेंगे. प्रसन्नता रहेगी. कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे. पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा. आज के दिन घर में कोई मेहमान आ सकता हैं तो ज्यादातर समय उधर ही व्यस्त रहेंगे. सभी के साथ आपका स्वभाव मेलजोल वाला रहने के कारण आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.
लकी नंबर 4
लकी कलर आसमानी
Also Read: आज का मकर राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धनार्जन होगा. संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा. योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है. आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी. भगवान की भक्ति में ज्यादा मन लगेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा. सभी के साथ आपका व्यवहार भी मृदु रहेगा.
लकी नंबर 2
लकी कलर संतरी
Also Read: आज का कुंभ राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लेन-देन में सावधानी रखें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कानूनी मामले सुधरेंगे. धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है. व्यापार में कुछ नए समझौते हो सकते हैं तथा आप लाभ में रहेंगे. कुछ चीजों में खर्चे बढ़ भी जायेंगे लेकिन वह इतने मायने नही रखेंगे.
लकी नंबर 6
लकी कलर हरा
Also Read: आज का मीन राशिफल 10 अगस्त, जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










