कन्या राशि वालों का कार्य का विस्तार होगा, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 22 मई 2025 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 May 2025 6:09 AM
Aaj Ka Rashifal 22 May 2025
Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: आज तारीख है 22 मई 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज गुरुवार 22 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष—आज पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे.कार्य सफल रहेंगे. चिंता तथा तनाव कम होंगे. व्यवसाय में नई पहल करेंगे. घर में प्रसन्नता रहेगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी. कोशिशें सफल रहेंगी. कार्य में समर्पण रहेगा. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी.
शुभ अंक—6, शुभ रंग— मैरून
वृष—आज कार्य की प्रशंसा होगी. व्यवसाय प्रगति पर रहेगा. यात्रा सफल रहेगी. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. संतान से शुभ सूचना प्राप्त होगी. भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे. कोर्ट—कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी.
आज 22 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
शुभ अंक—2, शुभ रंग— भूरा
मिथुन—विवाद को बढ़ावा ना दें. क्रोध करने से बचें. कार्य में अवरोध उत्पन्न होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. फालतू खर्च की अधिकता रहेगी. जल्दबाजी में कार्य करने से बचें. परिवार में तनाव रहेगा. वाणी में संयम रखें. वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज ना करें.
शुभ अंक:5, शुभ रंग: लाल
कर्क— नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी. बड़ा लाभ होगा. कार्य के नये अवसर प्राप्त होंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. आय में वृद्धि होगी. घर-बाहर कार्य में सामंजस्य बना रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी.
शुभ अंक—8 शुभ रंग— सफेद
सिंह— बाधा दूर होगी. दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें. चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. लापरवाही ना करें. वस्तुएं संभालकर रखें. आय के अन्य साधन प्राप्त होंगे. व्यवसाय में प्रगति होगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक—7 शुभ रंग— ग्रे
कन्या— थकान महसूस होगी. शारीरिक मेहनत अधिक रहेगी. योजना सफल होगी. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है. व्यापार में नये अनुबंध बनेंगे. कार्य का विस्तार होगा. आय में वृद्धि होगी. शत्रुपक्ष से सावधान रहें. दापंत्य जीवन मधुर रहेगा.
शुभ अंक—2 शुभ रंग— भूरा
तुला— पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. दूसरे को दिया गया धन प्राप्त होगा. व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बैंक से सबंधित कार्य बिना बाधा के पूर्ण होंगे. धनलाभ होगा. मित्रों से मिलना होगा. उपहार प्राप्त होगा. घर से संबंधित वस्तु की खरीदारी करेंगे.
शुभ अंक—6, शुभ रंग— हल्का पीला
वृश्चिक— आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. रुका धन प्राप्त होगा. प्रयास सफल होंगे. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नये संबंधों के प्रति सतर्क रहें. जरुरी कार्य बिना विलंब आसानी से पूर्ण होंगे. मानसिक शांति प्राप्त होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक—4, शुभ रंग— लाल
धनु— कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा. सहकर्मी का सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता प्राप्त होगी. मुश्किल कार्य भी आसानी से बनेंगे. व्यापार में साझेदारी करने से बचें. हानि हो सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— नीला
मकर— परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जाने की योजना बनायेंगे. कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार का विस्तार करेंगे. सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है. धैर्य बना कर रखें. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. वाहन की खरीदारी करेंगे. मन प्रसन्न होगा.
शुभ अंक—5, शुभ रंग— हरा
कुंभ— नये लोगों से मिलना होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. भवन निमार्ण के कार्य में प्रगति होगी. अचानक नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. पिता से सहयोग प्राप्त होगा. निवेश करना फलदायक रहेगा.
शुभ अंक— 1, शुभ रंग— काला
मीन— आकास्मिक धन लाभ होगा. व्यापार में मनमुताबिक उन्नति होगी. नए कार्यों से जुड़ेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. धार्मिक कार्य में शामिल होंगे. मानसिक शांति प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी. पदोन्नति के योग बनेंगे.
शुभ अंक—6, शुभ रंग— बैंगनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










