वृश्चिक राशि वाले मानसिक शांति के लिए ध्यान करें, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों का आज 9 अप्रैल 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9 April 2025
Aaj Ka Rashifal 9 April 2025: आज तारीख है 4 अप्रैल 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशि फल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, "दैवज्ञ" ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 9 April 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज शनिवार 9 अप्रैल 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…
मेष
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र में मेहनत से आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. सेहत पर ध्यान दें और समय पर भोजन करें.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल
आज 9 अप्रैल 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
वृषभ
आज आप अपनी योजनाओं में सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है. व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं. परिवार में किसी विशेष मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें.
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सफेद
मिथुन
आज आपको किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है. धन की आवक अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर मानसिक तनाव से बचें.
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हरा
कर्क
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. घर-परिवार में शांति और सौहार्द बना रहेगा. नौकरी में बदलाव के संकेत हैं. व्यापारियों को साझेदारी में लाभ होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन यात्रा से बचें.
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफेद
सिंह
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा. नौकरी में तरक्की की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. धन की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें. स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहें.
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: सुनहरा
कन्या
आज आपको परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ठंड से बचकर रहें.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: हरा
तुला
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा. नौकरी में तरक्की मिलेगी. व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी, पर आलस्य से बचें.
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: नीला
वृश्चिक
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम का फल मिलेगा. व्यापारियों को लाभ होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान करें.
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: लाल
धनु
आज आपके कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं. व्यापार में नए सौदे होंगे. परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें.
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: पीला
मकर
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा. नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापार में लाभ होगा. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. सेहत का ख्याल रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं से बचें.
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: भूरा
कुंभ
आज आप नई योजनाओं पर काम करेंगे. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में धन लाभ होगा. परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से दूर रहें.
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: नीला
मीन
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में विस्तार के योग हैं. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर ठंड से बचें.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










