Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: आज 25 जून को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए दिन भर का हाल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jun 2025 3:40 AM
Aaj Ka Rashifal 25 June 2025
Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: आज 25 जून 2025, बुधवार को आपके जीवन में ग्रहों की चाल क्या प्रभाव डालने वाली है? आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, शुभ अंक कौन सा होगा और किस रंग से मिलेगा भाग्य का साथ? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय विश्लेषण.
Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: आज बुधवार, 25 जून 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत अपने राशिफल को पढ़कर करें, तो न केवल संभावित चुनौतियों से बच सकते हैं, बल्कि महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आसानी होगी। आइए जानें, आज का राशिफल और करें दिन की स्मार्ट प्लानिंग।
मेष:
आज ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. किसी भी निर्णय से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं.
वृषभ:
दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, लेकिन व्यापार में लाभ की संभावना है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा. मानसिक अशांति से बचने के लिए इतर या सुगंधित वस्तु का दान करें.
मिथुन:
लाभ में थोड़ी कमी हो सकती है. बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा. घरेलू विवाद आपसी समझदारी से सुलझ सकते हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. किसी गलत आरोप के कारण क्रोध बढ़ सकता है, धैर्य रखें.
कर्क:
आज कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा. मन को प्रसन्न बनाए रखें. किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें.
सिंह:
किसी महिला से मतभेद हो सकता है, सावधानी रखें. परिवार से सहयोग मिलेगा. आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा. शुभ समाचार मिल सकते हैं. जल सेवा करें, लाभ मिलेगा.
कन्या:
दिन अनुकूल है लेकिन व्यवहार में संयम बरतें. क्रोध से बनती बात बिगड़ सकती है. कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं.
तुला:
आय के लिए समय उत्तम है, लेकिन मन अशांत रह सकता है. किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा. पारिवारिक या मित्रों से मतभेद हो सकते हैं. धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें.
वृश्चिक:
आज लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्य पर फोकस रखें. संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
धनु:
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मन खिन्न रहेगा. विदेश से जुड़े मामलों में लाभ संभव है. शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है. खानपान में संतुलन रखें, सावधानी बरतें.
मकर:
समय शुभ है. योजनाओं का विस्तार हो सकता है. कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बना रहेगा. शनि देव की आराधना करें, लाभ होगा.
कुंभ:
जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. स्वभाव में गंभीरता बनी रहेगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. विवादों से दूर रहें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अपनों की भावनाओं की कद्र करें. मन में नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा. कामकाज में लाभ होगा. सेहत पर ध्यान दें. गायत्री मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










