Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन,जानें 5 जनवरी 2024 का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jan 2024 7:22 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 5 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 5 जनवरी 2024 का राशिफल

सिंह राशि

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा. ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से और जल्दी पूरा हो जायेगा|आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है.करोबार को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएँ सफल हो जायेंगी और उसमें आ रही परेशानिया भी खत्म होंगी.आपका जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकता है ,इससे आपका मन खुश रहेगा. शाम को घर का माहौल अच्छा बना रहेगा ,बच्चो क समय पिता के साथ बितेगा.

प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा. रिश्ते में रोमांस और क्रिएटिविटी से आपका प्रिय बहुत खुश होगा. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

लकी नंबर 6

लकी कलर केसरी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 5 जनवरी 2023 का राशिफल

कन्या:- आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा. आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा सावधानी रखना ही बढ़िया होगा. धन के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे. भाग्य की वजह से आपको धन की आवक होगी और आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में भी कामयाब हो पाएंगे. इनकम अच्छी रहेगी. खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में दिखाई देंगे और आपको वाद विवाद से लाभ होगा. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा. प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें परेशान करेंगी.

प्रेम राशिफल

यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका विवाहित जीवन आज बहुत अच्छा रहने वाला है.

लकी नंबर 4

लकी कलर नीला

तुला:– आज आपका दिन शानदार रहेगा. आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी. इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे.आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी .आप काफी राहत महसूस करेंगे. लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी. आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी. परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे. दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी.

प्रेम राशिफल

आप यदि शादीशुदा हैं, तो अपने गृहस्थ जीवन पर आज आपका पूरा ध्यान देना होगा और अपने जीवनसाथी को किसी भी तरह खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखनी है.

लकी नंबर 9

लकी कलर पीला

वृश्चिक:- आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा. आपकी इनकम में कुछ कमी होगी और खर्चे बढ़ेंगे, जिससे तनाव आप पर हावी हो जाएगा.ऐसी स्थिति में खुद को संभालें और परेशान ना हों. धीरे-धीरे स्थितियां सुधर जाएंगी. परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है लेकिन दांपत्य जीवन पूरी तरह से आपको सुख देगा और आपका जीवन साथी भी आपके हर काम में आपकी मदद करेगा. प्रेमी युगल के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. काम के सिलसिले में आपको फायदा होगा.

प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने निकल सकते हैं, जिससे उसके रिश्ते में ताजगी आएगी.

लकी नंबर 5

लकी कलर गुलाबी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 5 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola