Aaj Ka Rashifal: आज मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम प्यार के लिए दिन अच्छा, जानें 4 जनवरी का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2026 7:53 AM
आज 4 जनवरी 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज 4 जनवरी 2026, रविवार को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति शुभ राजयोग बना रही है. चंद्रमा कर्क राशि में है और अन्य ग्रहों की युति से सभी राशियों पर सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
Aaj Ka Rashifal 4 January 2026: आज वर्ष 2026 का चौथा दिन है और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई शुभ संयोग बना रही है. चंद्रमा कर्क राशि में स्थित हैं, गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं. वहीं धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की युति एक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रही है. शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. इन सभी ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र द्वारा की गई गणना के आधार पर आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरपूर रहेगा. मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे और भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी. यदि नए मकान या भवन निर्माण की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे. परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन की चिंता दूर होगी.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी
वृष राशि
आज वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. आपके काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें. रिश्तेदारों का घर आना-जाना लगा रहेगा. दूर की यात्रा के योग बन सकते हैं. थोड़ी मेहनत से अच्छा धन लाभ होगा. बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें. लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला
मिथुन राशि
राजकीय और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी. मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी और कम प्रयास में धन लाभ के योग हैं. धार्मिक यात्रा या किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. गुरु और वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. चंद्रमा और गुरु की युति से रुके कार्य पूरे होंगे. नौकरी और प्रेम दोनों ही क्षेत्रों में अनुकूलता रहेगी.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा
कर्क राशि
लंबी यात्रा से नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें. धन लेन-देन से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें. खर्चों में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है और पढ़ाई में मन लगेगा. नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें. व्यापार सामान्य रहेगा.लकी नंबर: 9 | लकी कलर: भूरा
सिंह राशि
बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और रुके कार्य पूरे होंगे. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन विवाद से दूर रहें.लकी नंबर: 6 | लकी कलर: संतरी
कन्या राशि
नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने की चर्चा आगे बढ़ेगी. आय के स्रोत मजबूत होंगे और व्यापारियों को लाभ मिलेगा. पुराने बकाया धन की वापसी संभव है. सरकारी या राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी. मानसिक स्थिति स्थिर रहेगी और कई माध्यमों से धन लाभ होगा. लकी नंबर: 2 | लकी कलर: आसमानी
ये भी पढ़ें: आज रविवार 4 जनवरी 2026 का चमत्कारी असर, मेष से मीन तक करें ये खास ज्योतिषीय उपाय
तुला राशि
प्रेम संबंधों को लेकर उत्साह रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें. बेवजह के विवादों से दूर रहें. व्यापार में निवेश फिलहाल न करें, नुकसान हो सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. नौकरी में काम का दबाव रहेगा, जिससे थकान महसूस होगी. लकी नंबर: 3 | लकी कलर: महरून
वृश्चिक राशि
यात्रा के दौरान सावधानी रखें. कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें. किसी माध्यम से अप्रिय समाचार मिल सकता है. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें और धैर्य से काम लें. साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. लकी नंबर: 7 | लकी कलर: नीला
धनु राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और मन उत्साहित रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. जोखिम भरे और जमानत से जुड़े कार्यों से दूर रहें. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.लकी नंबर: 4 | लकी कलर: आसमानी
मकर राशि
गलत संगति से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं और शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा
कुंभ राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. शिक्षा और प्रेम के क्षेत्र में उन्नति होगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रोमांस बढ़ेगा.लकी नंबर: 9 | लकी कलर: संतरी
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. यात्रा के योग हैं. मन प्रसन्न रहेगा और भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी. नए व्यापार की योजना सफल हो सकती है. धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. लकी नंबर: 1 | लकी कलर: भूरा
आपका दिन मंगलमय हो
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










