ePaper

Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

Updated at : 29 Jan 2024 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 29 January 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन  राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे उनका मन आनंदित रहेगा. आपका अपने पार्टनर के साथ जीवन में कुछ नया करने का कार्यक्रम भी बन सकता हैं जिससे एक यादगार पल आपके जीवन से जुड़ेगा.शारीरिक कष्ट संभव है. पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है. नई आर्थिक नीति बन सकती है. कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: Aaj Ka Rashifal,29 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन अपने मनोविचारों को नियंत्रण में रखे व अनावश्यक तनाव लेने से बचे. मुख्यतया शाम के समय आपका दिमाग एक जगह नही टिकेगा और तरह-तरह के बुरे विचार मन में आ सकते है.कानूनी अड़चन सामने आएगी. अज्ञात भय सताएगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम बढ़ेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके चंचल स्वभाव के कारण परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा भी हो सकता हैं. इसलिये स्वयं पर नियंत्रण रखे व कुछ भी कहने से पहले उस पर विचार अवश्य कर ले.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में संतोष रहेगा. पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
परिवार में आपका कोई रिश्तेदार या सगा-संबंधी आपसे लाभ उठाने का प्रयत्न करेगा लेकिन आपको शायद ही इसका आभास हो सके. ऐसे में स्वयं को सचेत रखे तथा किसी प्रकार के लोभ में न आये. हालाँकि इसमें आपके माता-पिता की राय बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. विवाद से क्लेश संभव है.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola