Aaj Ka Rashifal,29 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Feb 2024 10:24 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,29 फरवरी 2024

Aaj Ka Rashifal, 29 फरवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 29 फरवरी 2024 दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

विज्ञापन

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. घर में तनाव रहेगा. पार्टनरों से मतभेद व कहासुनी हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. बनते काम बि‍गड़ सकते हैं. चोट व दुर्घटना से बचें. नकारात्मकता बढ़ेगी.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: केसरिया

29 February 2024 Ka Love Rashifal: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें लव राशिफल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है. थकान रहेगी. तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी.

शुभ अंक –3

शुभ रंग : सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
रोजगार में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. नए काम मिल सकते हैं. बाहर जाने का मन बनेगा. प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी. जल्दबाजी न करें. नई योजना बनेगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है.
शुभ अंक –7

शुभ रंग : हरा

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से असहयोग मिलेगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें. धनहानि हो सकती है. विवाद से बचें. झंझटों से दूर रहें. आय में निश्चितता रहेगी. फालतू खर्च होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.
शुभ अंक –4

शुभ रंग : भूरा

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा. रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें. यात्रा लाभदायक रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. रोजगार में वृद्धि होगी. आय बढ़ेगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

शुभ अंक – 2

शुभ रंग :  स्लेटी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. बेरोजगारी दूर होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. निवेश शुभ रहेगा. भाग्य की अनुकूलता रहेगी. प्रमाद न करें. उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे. कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

शुभ अंक – 9

शुभ रंग :  लाल

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नए मित्र बनेंगे. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. आय में निश्चितता रहेगी. आत्मसम्मान बना रहेगा. अच्छे समाचार मिलेंगे. अतिथियों का आगमन होगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा. जल्दबाजी न करें.

शुभ अंक – 3

शुभ रंग :  पीला

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
निवेश शुभ रहेगा. मेहनत का फल प्राप्त होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी. श‍त्रुओं से सावधानी आवश्यक है.

शुभ अंक – 5

शुभ रंग :  फिरोजी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. कारोबारी व्यस्तता रहेगी. कोई आनंददायक यात्रा का आयोजन हो सकता है. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. घर-परिवार की चिंता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा. प्रमाद न करें.

शुभ अंक – 7

शुभ रंग :  सिल्वर

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. आय बनी रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. मेहनत अधिक होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें. शोक समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

शुभ अंक – 2

शुभ रंग :  सफेद

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. सभी कार्य समय पर होंगे. निवेश शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.
शुभ अंक – 9

शुभ रंग :  हरा

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी. कोई बड़ा सौदा हो सकता है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. थकान व कमजोरी रहेगी.
शुभ अंक – 6

शुभ रंग :  गुलाबी

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola