Aaj 27 October 2024 Ka Rashifal: मकर राशि के जातकों को चोट व रोग से बाधा संभव है, जानें आज 27 अक्टूबर 2024 का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Oct 2024 9:13 AM
Aaj Ka Rashifal 27 October 2024
Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: आज रविवार 27 अक्टूबर 2024. यहां से जानें दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: आज 27 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: आज 27 अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें जानें दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल
मेष राशि : आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. आप व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं. अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे. यदि कोई कानूनी मामला लंबित है, तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलता है. वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी.
शुभ अंक— 9 शुभ रंग— पीला
वृष राशि : आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम पर होगी लेकिन वित्तीय दबाव हो सकता है. धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए. व्यावसायिक संदर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग किसी रचनात्मक कार्य के लिए कर सकते हैं. परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है.
शुभ अंक— 5 शुभ रंग— नीला
मिथुन राशि : अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में अति सहायक सिद्ध होंगे. आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे. उद्यमी अच्छा करेंगे. आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं. बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उनपर गर्व करेंगे.
शुभ अंक— 3 शुभ रंग— हरा
कर्क राशि : बिज़नेस में छोटी-मोटी डील अटक सकती है लेकिन इससे निराश मत होइए क्योंकि भविष्य में इससे भी बड़ी डील हाथ में आएगी. किसानो को लाभ मिलेगा.पूजा-पाठ में मन लगेगा. तीर्थयात्रा की योजना बनेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रमाद न करें. बेचैनी रहेगी.
शुभ अंक— 9 शुभ रंग— पीला
सिंह राशि : आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं. भूमि में निवेश भी हो सकता है. व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है. जिस प्रोजेक्ट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में संभावनाओं को खोल सकता है. भाई-बहनों से कुछ तनाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है.
शुभ अंक— 5 शुभ रंग— लाल
कन्या राशि : ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा स्ट्रेस रहेगा लेकिन शाम में किसी बात को लेकर प्रसन्नता होगी. घर में कुछ बदलाव लाने का विचार भी किया जा सकता हैं.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. बेचैनी रहेगी. थकान महसूस होगी.
शुभ अंक— 6 शुभ रंग— अभ्रखी
तुला राशि : व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है जो एक नई साझेदारी में प्रवेश कर रहे हैं. व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और सम्पन्न होगी. आप महत्वपूर्ण लोगों को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे. वित्तीय रूप से दिन अच्छा है.
शुभ अंक— 7 शुभ रंग— नीला
वृश्चिक राशि : आज के दिन शनि थोड़ा भारी है. जॉब करते हैं तो ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते है. व्यापार में भी घाटा संभव है.पुराना रोग उभर सकता है. दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी. पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी. आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी. तनाव रहेगा.
शुभ अंक— 9 शुभ रंग— पीला
धनु राशि : किसी अनजान व्यक्ति से पंगा ना ले और ना ही किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़े. घर में स्थिति सामान्य रहेगी. प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे.शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा.
शुभ अंक— 1 शुभ रंग— लाल
मकर राशि : कुछ चटपटा खाने का मन करेगा. शरीर में सुस्ती छाई रहेगी. भाई-बहन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. चोट व रोग से बाधा संभव है. फालतू खर्च होगा. मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी न करें.
शुभ अंक— 6
शुभ रंग— ब्लू
कुम्भ राशि : वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी हो सकता है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद प्राप्ति होगी.
शुभ अंक— 3
शुभ रंग— ब्लैक
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं है. आज कार्यों में देरी और बाधाएं प्रबल होंगी. हालांकि परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे. अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है.
शुभ अंक— 9
शुभ रंग— पीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










