ePaper

Aaj Ka Rashifal,27 मार्च 2022:मेष, वृष, कर्क समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ,पढ़ें अपना आज का राशिफल

Updated at : 27 Mar 2022 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal,27 मार्च 2022:मेष, वृष, कर्क समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ,पढ़ें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 मार्च 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 27 मार्च दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
घरवालों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी व साथ ही सभी आपसे प्रसन्न भी दिखाई देंगे. हालांकि दिन के अंत में कोई आपसे निराश रह सकता है लेकिन यह नाराज़गी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी. घर और दफ्तर का दबाव आपको क्रोधी बनाएगा संतान से लाभ मिलेगा कुछ मेहमान घर पर आएंगे. कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

Also Read: आज का मेष राशिफल 27 मार्च: परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यदि आप पहले से प्रेम संबंध में है तो आज के दिन दोनों के बीच आपसी समझ पहले के मुकाबले बढ़ जाएगी और दोनों ही एक-दूसरे के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे.घर मे़ अनबन रहेगा, ऑफिस में काम के दबाव का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं रहेगी. प्रभावशाली लोगों के साथ परिचय बढ़ेगा.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 27 मार्च: आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट पर कुछ समय से काम करने में लगे हुए थे तो आज के दिन उसमें निराशा हाथ लगेगी. वह प्रोजेक्ट विफल भी हो सकता है. ऐसे में धैर्य ना खोयें और संयम से काम लें. दिल और दिमाग खोल कर रखें. धार्मिक कार्य में दान करेंगे. परेशानी रहेगी प्रिय से नराज रहेंगे.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 27 मार्च: अविवाहित लोगों को विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यदि आप निजी नौकरी करते हैं तो आज के दिन कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिलेंगे जो आपकी प्रतिभा में निखार लेकर आएंगे. बॉस आपको कुछ विदेशी प्रोजेक्ट में काम पर लगा सकते हैं. ऐसे में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें.अपनी ऊर्जा बढ़ाने के लिए आराम करें इच्छा -शक्ति की ज्यादा कमी रहेगी. गलत बात से बचें.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का कर्क राशिफल 27 मार्च: घरेलू काम थका देने वाला होगा जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन प्रेम जीवन के लिए अति-उत्तम है. यदि आप सिंगल हैं तो निराश मत होइए क्योंकि किसी के द्वारा आपको एप्रोच किया जाएगा. हालांकि उत्तेजित होने से बचें. कामकाज मे़ तेजी आएगी. लंबे समय से चल आ रही समस्या का समाधान होगा. बड़े अधिकारी से मुलाकात होंगे.अच्छी खबर खुशी देगी दोस्तों से लाभ होगा.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: आज का सिंह राशिफल 27 मार्च: कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि अभी-अभी कॉलेज में आए हैं तो नए दोस्त बनेंगे जो पढ़ाई में आपकी सहायता करेंगे. कॉलेज के प्रोजेक्ट में कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा. हालांकि परीक्षा का तनाव भी होगा. परिवार के लोग आपसे उमीद ज्यादा बनाए हुए है़ं. आज निवेश मे़ लाभ होगा. बर्ताव ठीक रखें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

Also Read: आज का कन्या राशिफल 27 मार्च: दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र अपने लिए कुछ नया करने की सोच सकते हैं. उनका परीक्षा से मोहभंग होगा और वे अपने पिता के काम में हाथ बंटाने का विचार करेंगे. हालांकि कोई भी निर्णय अच्छे से विचार-विमर्श करने के बाद ही लें. ज्यादा निवेश नहीं करें. संभल कर रहें.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

Also Read: आज का तुला राशिफल 27 मार्च: एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नौकरी में काम तो कम होगा लेकिन आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे. बॉस आपके काम से खुश तो होंगे लेकिन ऑफिस में आपको लेकर राजनीति संभव है. ऐसे में इस राजनीति से दूर रहें और किसी की बातों पर गौर ना करें अन्यथा बाद में आपके लिए ही समस्या होगी. खान-पान पर ध्यान दें.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 27 मार्च: आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर का कोई छोटा सदस्य आपसे कुछ कहने की चेष्ठा करेगा. ऐसे में उन्हें ध्यान से सुनें और उनका सहयोग करें. पड़ोस में आपको लेकर सकारात्मक बातें होंगी. व्यापारियों को लाभ होगा. नये व्यापार शुरू करने से भी लाभ मिलेगा. उपहार मिलेगा. सफलता मिलेगी. कुछ जरूरी काम छुट जाएगें.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का धनु राशिफल 27 मार्च: धन लाभ होगा, परेशानियां खत्म हो सकती हैं

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थी नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं जो आगे चलकर उनके बहुत काम आएगी. व्यापारी लोगों को आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिलने के संकेत हैं. ताजगी बनी रहेगी जिसे काम जल्दी होगा. कारोबारी आज घर में लेनदेन ना करें. दोस्तों से मदद मिलेगी कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का मकर राशिफल 27 मार्च: भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्कूल में पढ़ते हैं तो आज के दिन सावधान हो जाएं क्योंकि आपके पिता आपकी पढ़ाई से खुश नहीं दिखाई देंगे. ऐसे में पढ़ाई को लेकर सजग रहें और पूरी सावधानी बरतें.पुरानी घटना से मन बैचैन रहेगा. मानसिक तनाव दूर करने के लिए ध्यान और योग फायदेमंद होगा. घरेलू जिंदगी आनंद से भरी रहेगी.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का कुंभ राशिफल 27 मार्च: समय का उपयोग अपनी कमियों को दूर करने के लिए जरूर करें

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापारियों का अपने पुराने ग्राहकों पर विश्वास मजबूत होगा और उनके जरिये आपके नए ग्राहक भी बनेंगे. मित्रों के द्वारा सहायता की जाएगी और उनसे संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी.पुराना मामला दूर होगा लेकिन काम का दबाव रहेगा.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

Also Read: आज का मीन राशिफल 27 मार्च: मन की बात जताने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है

आपका दिन मंगलमय हो
संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola