Aaj Ka Rashifal,26 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Updated at : 26 Dec 2023 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal,26 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 दिसंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,26 दिसंबर 2023: आज तारीख है 26 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
निजी नौकरी कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा. ऑफिस में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और बॉस आपके काम से खुश दिखाई देंगे.चोट व रोग से बचें. यश बढ़ेगा. बेचैनी रहेगी. जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा और आप शांति का अनुभव करेंगे. सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.बाहर जाने का मन बनेगा. बड़ा काम करने की योजना बनेगी. लाभ होगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

घरवालो के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते है और इसके लिए प्लान कर सकते है. सभी घरवाले आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी.लेन-देन में जल्दबाजी न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यदि आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आशंकित थे और उसके होने या ना होने को लेकर शंका में है तो आज उससे मुक्ति मिलेगी. मन शांत रहेगा तथा पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे.शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में बॉस आपने काम से खुश होंगे लेकिन आपकी नज़र नए काम पाने की ओर रहेगी. आज के दिन आप स्वयं में सुधार लाने का भी विचार करेंगे और कुछ नया सीखने या करने का विचार मन में आयेगा.अज्ञात भय सताएगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

घर में सब कुछ सुख-शांति से तो रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा ही उसमे दरार डालने का प्रयास किया जायेगा. ऐसे में घर की बातो को बाहर कहने से बचे और सभी के साथ सम्मान के साथ पेश आये.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. धनागम होगा.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी चीज़ को लेकर उत्साह रहेगा जिस कारण मन आनंदित रहेगा. दिन के अंत में गले से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. ऐसे में तली हुई चीज़े खाने से परहेज रखे.धार्मिक कार्य में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
डायबिटीज के रोगी है तो आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है और शुगर का लेवल भी बढ़ सकता है. ऐसे में मीठा खाने से परहेज रखे और अपने स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखे.लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अध्यापक और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा तथा कोई अपना आपका उचित मार्गदर्शन करेगा. करियर को लेकर जो भ्रम की स्थिति थी वह समाप्त होगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. पुराना रोग उभर सकता है.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि आपकी किसी के साथ निजी शत्रुता है तो आज के दिन उनसे सावधान रहे. घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत है तथा पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा.कानूनी अड़चन सामने आएगी. अज्ञात भय सताएगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की रूपरेखा तैयार करेंगे तथा संतान प्राप्ति के विषय पर भी चर्चा हो सकती है. घर में सभी आपको लेकर उत्साहित दिखाई देंगे.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापार के क्षेत्र में लाभ में रहेंगे और कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से लाभ मिलेगा. यदि आपने किसी से कर्जा भी लिया हुआ है तो वहां से भी आराम मिलेगा.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. पुराना रोग उभर सकता है.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola