Aaj Ka Rashifal,24 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Updated at : 24 Dec 2023 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal,24 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 दिसंबर 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal,24 दिसंबर 2023: आज तारीख है 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा नहीं रहेगा. ऐसे में यदि आपने समझदारी से काम नहीं लिया तो स्थिति भयावह हो सकती है. ऐसे में बुद्धिमता का परिचय दे.जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है. फालतू खर्च होगा.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यापारी आज के दिन अपने काम या दुकान में खर्चा अधिक करेंगे. आय उतनी नही होगी लेकिन कुछ अच्छे समझौते हो सकते है जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होंगे.चिंता बनी रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

यदि आपकी अपने प्रेमी के साथ विवाह की बात चल रही है तो वह अटक सकती है. घर के किसी सदस्य को आपका रिश्ता मंजूर नहीं होगा और उसके द्वारा इसमें दरार डालने का प्रयास किया जाएगा.बेवजह तनाव रहेगा. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. फालतू बातों पर ध्यान न दें. मेहनत अधिक व लाभ कम होगा.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए तैयारी कर रहे है तो मन असंतुष्ट रहेगा और पढ़ाई में मन कम लगेगा. स्कूल के छात्र किसी बात को लेकर आशंकित रह सकते है.घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें.लेन-देन में जल्दबाजी न करें. फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंगल लोगों का अपने ही किसी दोस्त के परिवार के किसी सदस्य पर आकर्षण का भाव आएगा लेकिन वे उनसे कह नहीं पाएंगे. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी. जल्दबाजी न करें. पुराना रोग उभर सकता है.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

नौकरी में कई प्रकार की परेशानियाँ आएँगी लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो वह सुलझ जाएगी. हालाँकि ऑफिस में आपके काम को लेकर प्रशंसा होगी और सहकर्मियों से भी भरपूर सहयोग मिलेगा जो काम के बोझ को थोड़ा कम कर देगा.यात्रा लाभदायक रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका कोई अपना या मित्र आपसे ऐसी बात कहेगा या साँझा करेगा जिस कारण मानसिक तनाव रह सकता है. यह तनाव आगे चलकर बढ़ सकता है. इसलिये बेहतर रहेगा कि आप उसे सुलझाने का प्रयास करे या किसी अन्य के साथ इस बात को साझा करें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रह सकते है. व्यापारी शाम के समय में लेनदेन के समय सावधानी बरते.फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. बजट बिगड़ेगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

यदि आप विवाहित है तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा. दोनों साथ मिलकर अपने परिवार वालों के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे.नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है. यात्रा लाभदायक रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं.पुराना रोग उभर सकता है. लापरवाही न करें.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

परिवार में कोई कलह चल रही है तो वह सुलझ तो जाएगी लेकिन कोई नयी बाधा आ सकती है. यदि आपका भाई आपसे नाराज़ चल रहा है तो आज उसके साथ बातचीत करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. व्यापार में लाभ होगा.दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. अपने काम पर ध्यान दें. लाभ होगा.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते है तो आज के दिन नए ग्राहक हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने उस ओर ध्यान नहीं दिया तो वे हाथ से निकल भी सकते है.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

फैशन या मीडिया के क्षेत्र में है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और कुछ ऐसे अवसर हाथ में आएंगे जो सामान्य तो लगेंगे लेकिन उन पर काम करने से आपको आगे के लिए एक अच्छा अनुभव मिलेगा.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola