ePaper

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Updated at : 24 Aug 2024 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal जानें कैसा रहेगा आज 24 अगस्त 2024 का दिन

Aaj Ka Rashifal जानें कैसा रहेगा आज 24 अगस्त 2024 का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 24 August Ka Rashifal, Horoscope Today: आज 24 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा, हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का दैनिक राशिफल

मेष-उच्चशिक्षा के छात्रों को अपेक्षित सफलता मिलेगी,प्रभावशाली लोगों का सम्पर्क सामाजिक प्रतिष्ठा की वृद्धि में सहायक होगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनावश्यक वाद-विवाद,उलझन होने की संभावना,नये पद-अधिकार प्राप्त होने में बिलम्ब होगा.आपको अपने सहयोगियों से सहयोग मिलेगा.

Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण को सबसे ज्यादा प्रिय हैं ये राशियां, जन्माष्टमी पर कैसे बरसेगी कृपा

वृष-सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा.अनेक रचनात्मक कार्यों की प्रेरणा मिलेगी.व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी,आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

मिथुन-व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा.कामकाज अच्छा चलेगा.आमदनी बढ़ेगी,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.मामला-मुकदमें के कार्य में सफलता मिलेगी,शत्रुओं व विरोधियों पर विजय मिलेगी,

कर्क-परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी.मानसिक चिंता रहेगी.भाई-बहनों अथवा मित्रों वर्ग से कष्ट होगा,लिखा-पड़ी के काम में विशेष सावधानी रखें व्यापार-व्यवसाय में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें.अनावश्यक भागदौड़ अधिक करना पड़ेगा.

सिंह-अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे.किसी न किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है.नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना.जोखिम के काम सावधानी से करें,आर्थिक परेशानी होगी.उच्चस्तरीय लोगों से सम्पर्क बनाने की कोशिश सफल नहीं होगी.

कन्या-आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना,रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी.मकान,प्रॉपर्टी,नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग है,परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग बनेगा.स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.

तुला-आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,आपका काम बनेगा.किसी काम से आपको पैसा मिलेगा,आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी,नया काम शुरू होने में अब कोई देर नहीं,अड़चने दूर होगी,चित्त में प्रसन्नता होगी.अनेक महत्वपूर्ण काम जो लम्बित थे,पूरे हो सकते हैं.

वृश्चिक-संतान पक्ष के लिये खर्च होगा.यह खर्च उनकी प्रगति के लिये किया जाएगा,लेखन-पठन-पाठन में रूचि,घर में बड़े लोगों का समागम होगा,भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी,यात्रा होगी.सामाजिक सम्पर्क,प्रभाव का लाभ उठा सकते हैं.

धनु-रोजी-रोजगार में सफलता,यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा,अभी तक जो कोई इच्छा अधूरी रही हो,ऐसी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा,व्यापार-धंधे में लाभ होगा,बड़े-बुजुर्गों का प्यार तथा आर्शीवाद मिलेगा.

मकर-अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा,जोखिम से भरा काम से दूर रहें.नौकरी में उन्नति,बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होगा.

कुंभ-आवश्यक कामोंमें आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि और प्रसिद्धि देने वाली है,आवश्यक कार्यों के सम्पादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी,मन प्रसन्न रहेगा.संतान पक्ष की ओर से निश्चिन्तता बढ़ेगी.

मीन-मानसिक उलझनें होगी,आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसको सुख दिया होगा ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा,लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.राजकीय पक्ष से चिंतित रहेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola