Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले फालतू खर्च और कुसंगति से बचें, जानें कैसे रहेगा 23 दिसंबर 2023 का दिन

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले फालतू खर्च और कुसंगति से बचें, जानें कैसे रहेगा 23 दिसंबर 2023 का दिन

Aaj Ka Rashifal, 23 december 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन  राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal, 23 december 2023

जानें 23 दिसंबर 2023 का राशिफल

धनु:-      स्कूल के छात्र अपनी कोचिंग में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सही नंबरों से पास होंगे. घर में भी उनके काम को लेकर प्रशंसा होगी. किसी कॉलेज में प्रवेश पाने के लिये तैयारी कर रहे है तो उसमे आगे का मार्ग प्रशस्त होगा.जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं. फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें.

शुभ रंग:
स्लेटी

शुभ अंक: 7

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले जातक मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें, जानें कैसा रहेगा 23 दिसंबर 2023 का राशिफल

मकर:-    यदि किसी के साथ प्रेम संबंध में तो आज के दिन घर के किसी अपने से इस बात को साझा कर सकते है. उनके द्वारा आपकी सहायता भी की जाएगी और दोनों के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सुकून रहेगा.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

कुंभ:-  आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे. पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और पारिवारिक सदस्यों के मध्य एकता रहेगी. आप खुश रहेंगे तथा आपका स्वास्थ्य भी शुभ रहेगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

मीन:- सरकारी कर्मचारी अपने सीनियर अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें अन्यथा वे आपसे क्रोधित हो सकते है. प्रेम संबंधों में किसी अनजान व्यक्ति का साथ मिल सकता है.वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा.

शुभ रंग:
पीला

शुभ अंक: 9

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले किसी के साथ बेवजह में झगड़ने से बचे,जानें अन्य के लिए 23 दिसंबर 2023 कैसा रहेगा

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन उपाय करने से शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं. साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी बाहर होती है. आगे बताये गये शनिवार के ये टोटके शनिवार की शाम को करें.

हनुमान मंदिर में एक नींबू में चार लौंग रखें शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का भी विधान है. मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव भी प्रसन्न होते हैं. इसलिए शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में एक नींबू में चार लौंग डालकर हनुमान जी के चरणों में रख दें और अपनी मनोकामना कहें. इसके बाद इस नींबू को अपने पास रख लें और शुभ कार्य करना शुरू कर दें.

लोबान जलाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लोबान जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसके साथ ही शनिदेव को धूप अति प्रिय है. इसलिए लोबान को शनिवार के दिन किसी पात्र या अंगार पर रखकर जलाएं और पूरे घर में घूमें.

इस आटे की रोटी बना कर गायऔर कुत्ते को खिलाएं

शनिवार के दिन काले चने को थोड़े से गेहूं के साथ पीस लें. इसके बाद शनिवार के दिन इसके आटे में 1-2 तुलसी के पत्ते डालकर गूंथ लें. इसके बाद इसकी रोटी बना लें. बस इतना ध्यान रहे कि पहली रोटी गाय के लिए बनाएं और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकाल लें.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola