Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वालों को नौकरी जाने का भय सताएगा, अन्य जातकों के लिए ऐसा रहेगा 22 दिसंबर 2023 का दिन

Updated at : 22 Dec 2023 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वालों को नौकरी जाने का भय सताएगा, अन्य जातकों के लिए ऐसा रहेगा 22 दिसंबर 2023 का दिन

Aaj Ka Rashifal, 22 december 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन  राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 22 दिसंबर 2023 का राशिफल

धनु:- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे. पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और पारिवारिक सदस्यों के मध्य एकता रहेगी. आप खुश रहेंगे तथा आपका स्वास्थ्य भी शुभ रहेगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों का कुसंगति से हानि होगी, जानें अन्य जातकों का 22 दिसंबर 2023 का राशिफल

मकर:-    मकर राशि वालों के लिए आज के दिन बिजनेस में लाभ मिलेगा. परिवार से खुशियों का माहौल रहने वाला है.वाहन सुख मिलेगा.घर में खरीददारी करेंगे. नई संपत्ति खरीदेंगे. दोस्तों से रिश्ते मजबूत होंगे. नौकरी में प्रमोशन की के शत-प्रतिशत उम्मीद है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6

कुंभ:-  आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे. पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और पारिवारिक सदस्यों के मध्य एकता रहेगी. आप खुश रहेंगे तथा आपका स्वास्थ्य भी शुभ रहेगा.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

मीन:- मीन राशि के लिए आज के दिन जातक किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से उपहार मिल सकता है. संतान की सेहत का ख्याल रखें. बिजनेस में जातक के व्यवहार की सब तारीफ करेंगे. नौकरी जाने का भय सताएगा. बिजनेस में नुकसान पहुंचाएगा. पड़ोसी मदद करेंगे.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है, अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Upay)

  • शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ रहता है. शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं. इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है.

  • शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए.

  • मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है. इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.

  • भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है.इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए. इससे धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है.

माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं. इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola