Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 21 जनवरी 2024 का राशिफल

Updated at : 21 Jan 2024 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 21 जनवरी 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कॉलेज के छात्रों को आज अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. अपने प्रोजेक्ट को लेकर आप आश्वस्त नज़र आएंगे. भाई-बहन का भी भरपूर साथ मिलेगा.बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी. स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है. समय पर कर्ज चुका पाएंगे. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

इंजीनियरिंग, फैशन और मीडिया के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ हैं और उनके लिए कुछ अच्छे जॉब ऑफर भी आ सकते हैं. इसलिये अपने चारों ओर ध्यान बनाए रखें.व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा. व्यर्थ समय न गंवाएं. पूजा-पाठ में मन लगेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. थकान रहेगी. कुसंगति से बचें.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 8

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

निजी नौकरी कर रहे लोगों को आज काम का बोझ कम होगा और उनका ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ व्यतीत होगा.योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों की सहायता कर पाएंगे. आय में वृद्धि होगी. शेयर मार्केट से लाभ होगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज जो काम आप सोचेंगे या करने के लिए घर से निकलेंगे वह पूरा नहीं हो पाएगा लेकिन बाहर जाना व्यर्थ भी नहीं जाएगा. ऐसे में निराश ना होए.पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola