ePaper

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले अपनी निजी बात दूसरों से शेयर करने से बचें, जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

Updated at : 02 Jan 2024 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले अपनी निजी बात दूसरों से शेयर करने से बचें, जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 2 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि तक का दैनिक राशिफल

विज्ञापन

जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

सिंह राशि

आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है. लेन-देन के मामलों से आपको बचना चाहिए. आपको फालतू विवादों से भी दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए. आपको जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है. अपनी निजी बात दूसरों से शेयर करने से बचें. पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है. आप बेहतर महसूस करेंगे. बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी.

प्रेम राशिफल

आज फेसबुक पर मित्र के साथ चैट कर मन खुश रहेगा. आज भाग्य में वृद्धि होगी पर आपका मन परेशान रहने वाला है. पिता के सेहत को ले कर शायद कोई प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़े. किसी विपरीत लिंगी के व्यक्ति से आपको व्यापार में फायदा मिलेगा.

लकी नंबर 4

लकी कलर नीला

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले आज धन निवेश न करें, अन्यथा घाटा हो जाएगा, जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

कन्या:- ख्याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें. सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें. आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है. एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे. रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है. इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें. ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों. अगर आपने सही समय पर ध्यान न दिया तो आपका जीवनसाथी रौद्र रूप धारण कर सकता है.

प्रेम राशिफल

आज आपको खर्चों से बचना है. पति-पत्नी के बीच पैसे को लेकर अनबन हो सकती है. बेकार के खर्चों और बहस से बचें. जॉब ट्रांसफर आपसी दूरियां लाएगा. जिस कारण मन उदास रहेगा. जीवनसाथी को सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है.

लकी नंबर 9

लकी कलर पीला

तुला:- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. अगर आप सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में कुछ रूकावट आ सकती है. आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं. किसी जरूरी काम पर आपको पूरी तरह विचार करना चाहिए. आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, धन संबंधी परेशानी खत्म होगी.

प्रेम राशिफल

आज गर्लफ्रेंड से लड़ाई हो सकती है. आपका ब्रेकअप भी हो सकता है. आपको आज अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए. हो सके तो आप दोनों को घूमकर आएं और आपसी गलतफहमी दूर करें.

लकी नंबर 5

लकी कलर गुलाबी

वृश्चिक:- अपने परिवार के हितों के ख़िलाफ़ काम न करें. मुमकिन है कि आप उनके नज़रिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे. अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं. बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं. आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे.

प्रेम राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपस में हल्का हंसी—मजाक चलेगा. आज आप अपने ब्वायफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदेंगें. अपने खर्चों पर काबू रखें. पारिवारिक मनमुटाव को नजरअंदाज करें.

लकी नंबर 3

लकी कलर भूरा

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु राशि वाले परिवार से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं, जानें 2 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola