ePaper

Horoscope Today, 18 नवंबर 2021: वृष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Updated at : 18 Nov 2021 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
Horoscope Today, 18 नवंबर 2021: वृष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल,18 नवंबर 2021: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

आज तारीख है 18 नवंबर 2021 दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दुरुस्ती का लाभ उठाएंगे. आज किसी ट्रैवलिंग से लाभ मिल सकता है. कुछ लोग तीर्थ यात्रा करने भी जा सकते हैं, जिससे देव दर्शन से मन को शांति मिलेगी और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से काम की सलाह मिलेगी, जिससे आप अपने हर काम को और बढ़िया बना पाएंगे.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

Also Read: आज का मेष राशिफल 18 नवंबर, पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका स्वाभिमान बना रहेगा. किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं. किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है. पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं. बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं. आज पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे.

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 18 नवंबर, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. लोगों के मन में क्या चल रहा है, यह आप समझ जाएंगे. निजी और पारिवारिक जीवन में सफलता और संतुष्टी मिल सकती है. बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं. खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ सकते हैं.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 18 नवंबर, पारिवारिक मामलों में आज समय दें

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. आप परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. आप अपने जीवनसाथी के साथ भी समय बितायेंगे, इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिसकी मदद से आपको किसी खास काम में सफलता मिल सकती या भविष्य में फायदा हो सकता है.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:2

Also Read: आज का कर्क राशिफल 18 नवंबर, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन बढ़िया तरीके से गुजरेगा. आज अपनी किसी कलाकारी को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे, जिससे लोग आप के कायल हो जाएंगे. आज निगम में भी बढ़ोतरी साफ नजर आएगी और आपको कोई अन्य तरीका मिल सकता है, जो आपकी इनकम को बढ़ा सकें. इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा. पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है. कोशिश करें कि इससे दूर रह सके.

शुभ रंग: ग्र

शुभ अंक: 7

Also Read: आज का सिंह राशिफल 18 नवंबर, अपनी वाणी पर और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप जन कल्याणकारी कार्य में अपना सहयोग देंगे. आपके व्यापार और व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी. विरोधी लोग आपके सामने घुटने टेक सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे. आपके आय के साधन में वृद्धि होगी. भगवान सूर्य को जल चढाएं. साथ में गरीब कन्याओ को भोजन खिलाएं, लाभ होगा.

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 5

Also Read: आज का कन्या राशिफल 18 नवंबर, शाम तक आपकी अच्छी-खासी बचत हो सकती है

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी काम को खुद लीड करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दूसरों के निर्देशों को मानते हुए काम करना हो, तो आपके लिए दिन सामान्य है. आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक है. कामकाज ज्यादा रहेगा. आज मेहनत भी ज्यादा हो सकती है. इससे आपको बड़ा फायदा होगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 6

Also Read: आज का तुला राशिफल 18 नवंबर, अपने लिए आप समय निकाल सकेंगे

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन उत्तम रहेगा. आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा. आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे. आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे. आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 18 नवंबर,भावुकतावश कोई बड़ा फैसला ना लें

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आप के खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप की इनकम बढ़ेगी, जिससे आपको संतुष्टि रहेगी. आर्थिक बोझ नहीं होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे. यात्राओं में सुख मिलेगा. आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा. पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 1

Also Read: आज का धनु राशिफल 18 नवंबर, अपनी बातों से किसी को आहत ना करें

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके प्रयास सफल रहेंगे. मान-सम्मान मिलेगा. कामकाज, व्यवहार, सौदेबाजी हर चीज में ईमानदारी रखें. पुराने दोस्त ओर रिश्तेदारों से बातचीत हो सकती है अस्वस्थता संभव है. आपकी यात्रा सफल रहेगी. पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी. कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

Also Read: आज का मकर राशिफल 18 नवंबर, आज का समय काम को कम और रणनीति पर ज्यादा दें

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कामकाज की वजह से सम्मान मिलने के योग हैं. पार्टनर से सहयोग ओर फायदा मिल सकता है. सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ रहेगा. खर्च-निवेश का फैसला भी खुद ही करें. रोजमर्रा के काम भी समय पर पूरे होने के योग हैं. घर-परिवार और ऑफिस में आपको फायदा हो सकता है.

शुभ रंग: बैंगीनी

शुभ अंक: 1

Also Read: आज का कुम्भ राशिफल 18 नवंबर,माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन फेवरेबल रहेगा. करियर को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे. करोबारीयों को सफलता मिलेगी. आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ रहेगा. भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 2

Also Read: आज का मीन राशिफल 18 नवंबर,व्यापार में सबसे बड़ी दिक्कत आ सकती है

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola