ePaper

Rashifal: आज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

Updated at : 12 Dec 2020 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal: आज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

Rashifal 12 December 2020, Mesh, Aries, Vrishabh, Taurus, Mithun, Gemini, Kark , Cancer, Singh, Leo, Kanya, Virgo, Tula, Libra, Vrishchik, Scorpio, Dhanu, Sagittarius, Makar, Capricorn, Kumbh, Aquarius, Meen, Pisces राशिवालों के लिए 12 दिसंबर वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

मेष. आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. मित्र से सहयोग मिलेगा. व्यापार में दूसरों की सहायता लेंगे. बहुत महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण होगा. जीवन साथी के साथ चला आ रहा मतभेद समाप्त होगा. गुम हुई वस्तु प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में नयें अनुबन्ध मिलेंगे. भविष्य में लाभ मिलेगा. नकारात्मक विचारों से दूर रहें.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: पीला

वृष. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज रुका धन मिलेगा. किसी खास व्यक्ति से भेंट के कारण मन खुश रहेगा. दूसरों की बातों को ज्यादा महत्व न दें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय में लाभ मिलेगा. आज उच्च अधिकारियों से लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. निवेश में वृद्धि होने के योग हैं.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: नारंगी

मिथुन: आज थोड़ी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आज परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है. मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. अपनी तरफ से दूसरों को कष्ट देने से बचें. कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल रहेंगे. आपकी यात्रा सफल रहेगी. आर्थिक समस्या बनी रहेगी. व्यवसाय में हानि होने की संभावना है.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: सफेद

कर्क. फालतू खर्च की अधिकता रहेगी. बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है. वाणी में संयम रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में जल्दबाजी न करें. व्यापार में नई योजना सफल रहेगी.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

सिंह. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध बनेंगे. आप यात्रा पर जा सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में समय लगेगा. भाई से विवाद सुलझेंगे. नयी योजना पर कार्य करेंगे. दिन-भर व्यस्तता बनी रहेगी. मन-पसंद खाने का आनंद उठायेंगे.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: नीला

कन्या. आज का दिन बेहद खास रहेगा. प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. घर पर रिश्तेदारों का आना होगा. बड़ों के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है. मनमुटाव की स्थिति रहेगी. वाणी में संयम रखें. दिनभर भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी. कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे. काम में मन लगेगा.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: काला

तुला. आज परिवार का सहयोग मिलेगा. सोचे हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है. बड़ी बहन से उपहार प्राप्त होगा. दूसरों की सहायता करेंगे. वहीं, रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. घर के सामानों की खरीदारी करेंगे. रिश्तेदारों से मिलना होगा. जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

वृश्चिक. आज उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. भौतिक साधनों की खरीदारी करेंगे. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. मित्र से मुलाकात होगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. निवेश करना फलदायक रहेगा.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: भूरा

धनु. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी. कीमती वस्तु का खास ख्याल रखें. व्यापारिक बाधा दूर होगी. नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. कोई खास निर्णय लेने से सराहना प्राप्त होगी.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: हरा

मकर. आज का दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से उपहार प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा. कार्य में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में लाभ मिलेगा. शत्रु की हानि होगी. पहले सोचे हुए काम आज पूर्ण होंगे. मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी. कला क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: क्रीम

कुंभ. आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है. धैर्य से काम लें. अनावश्यक क्रोध से बचें. वाणी में संयम रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. आज अपनी सेहत का ख्याल रखें. चिंता करने से बचें. बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें. व्यापार में हानि की संभावना है, अत: विवेक से काम लें.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: काला

मीन. आज सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. जिस कारण निराशा होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. भाई के साथ छोटी यात्रा पर जायेंगे. नये प्रयास सफल रहेंगे. व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नारंगी

दैवज्ञ डॉ श्रीपति त्रिपाठी

ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.-

9430669031

Rashifal Posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola