Aaj Ka Rashifal, 10 अक्टूबर 2021: मेष और वृश्चिक समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना राशिफल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2021 5:05 AM
Aaj Ka Rashifal, 10 अक्टूबर 2021: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
आज तारीख है 10 अक्टूबर 2021 दिन और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन रविवार आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो अपने जीवनसाथी के ऊपर शक की भावना आएगी. ऐसे में उनसे खुलकर बात करेंगे तो बेहतर रहेगा. सेहत पर ध्यान दे ज्यादा संतोष भी नही करे आकस्मिक लाभ होगा जिसे आर्थिक स्थीथी ठीक होगा जीवनसाथी का सेहत ठीक नही रहेगा परिवार मे़ समय दीजिए लाभ होगा.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी पत्नी आपसे नाराज़ रह सकती है. इसलिये उनके साथ बनाए रखे और कोई ऐसा काम ना करे जो उन्हें बुरा लगे. मन को शांत रखेंगे तो ठीक रहेगा. लम्बी यात्रा से बचे हानि होगी. खर्चा पर रोक लगाए आज दिन आपके लिए बहुत सुन्दर है किसी दूसरे का सलाह से आज काम नही करे.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आप किराये के मकान में रहते है तो आज के दिन मकान मालिक से समस्या हो सकती है जिस कारण घर में चिंता रहेगी. पड़ोस के लोगों के साथ भी संबंध कटु होंगे.ज्यादा खाना खाने से बचे. जो निवेश किए है उनको आज भरपूर लाभ होगा परिवारिक कर्ज खत्म होगा. तनाव रहेगा भरपूर ऊर्जा रहेगा.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कॉलेज के छात्रों को आज के दिन अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है. भविष्य को लेकर पहले से ज्यादा सजग होंगे और आगे क्या किया जाए और क्या नहीं, इसके बारे में विचार करेंगे.गर्भवती महिला के लिए ठीक नही रहेगा खासा ख्याल रखे. जेवर मे़ निवेश करे तो ठीक रहेगा.नयें दोस्तो से मुलाकात होगी.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बाज़ार में आपके नए दोस्त बनेंगे जिस कारण आप बेहतर कर पाएंगे. पैसो के लेनदेन के समय सावधानी बरते अन्यथा नुकसान हो सकता है. ज्यादा व्यस्तता के बाद भी सेहत ठीक रहेगा. आर्थिक समस्या सोचने की शक्ति कम होगी. बाहर का खाना आज आपको परेशानी करेगा. प्रेमपूर्ण मनोभाव रहेगा. ज्यादा समय सो कर निकलेगा.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि आप स्कूल में है तो आज के दिन आपका मन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और इसमें आपको अपने पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा. जंक फूड से बचे भाई -बहन से आर्थिक मदद मिलेगा चिंता से मुक्ति रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय निकलेगा
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बच्चों के साथ कही घूमने जाने का तो प्लान बनेगा लेकिन कोई ना कोई अड़चन आती रहेगी. आर्थिक क्षेत्र में लाभ में रहेंगे तथा कही से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. फैसले जल्द ले उनके परिणाम का सामना करे. व्योपारी के लिए आज सही दिन है. ज्यादा रोमांस रहेगा कोई नयें मित्र से दोस्ती होगी.
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 7
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि नौकरी करते है तो अपने पुराने सहकर्मियों से नयी जॉब के ऑफर या सुझाव मिलेंगे जो आपके बहुत काम आएंगे. किसी कारणवश अभी की जॉब में मन कम लगेगा और वहां से मोहभंग भी हो सकता है. बॉस भी आपके काम से खुश नही नज़र आएंगे.घर से जुड़ा निवेश लाभ होगा. नयें विचार आएगे.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कुछ बातो को लेकर पिता से कहासुनी तो होगी लेकिन यदि आपने संयम से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान करेगी.मानसिक शांति नही रहेगी. कोई नयें लोग आपके परेशानी का हल निकालेंगे.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि पुरानी कोई प्रॉपर्टी पड़ी है तो उसे बेचने का विचार किया जा सकता है. पैसो को कही निवेश किया हुआ है तो वहां से हानि संभव है. घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के भी संकेत है.आकर्षण बर्ताव दूसरे को आकर्षित करेगा. जितना हो सके बचत करे नयें उपहार मिल सकता है.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यदि किसी के साथ प्रेम करते है और घर में कह नहीं पा रहे है तो आज के दिन यह बात कह दे. आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए उत्तम है तथा रिश्ता भी पक्का हो सकता है.दान-पुण्य शान्ति देगी खर्चो से बचे आसानी से समस्या का हल करे शान्ति रखे. शाम के समय रोमांटिक रहेगा लजीज खाना होगा.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आज के दिन कही से अच्छा रिश्ता आ सकता है लेकिन ध्यान नही दे पाने के कारण वह हाथ से निकल जाएगा. ऐसे में सचेत रहे और किसी अवसर को हाथ से ना जाने दे अन्यथा बाद में आपको ही पछतावा पड़ेगा.जल्द ही पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
आपका दिन मंगलमय हो
संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










