ePaper

Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशि वालों के जीवन में बढ़ेगा कष्ट, जानें किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें मिलेगी बड़ी उपलब्धि

Updated at : 04 Feb 2026 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 4 Fabuary 2026

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 Febuary 2026: आज 04 फरवरी 2026, दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रात 01 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य, मंगल और शुक्र मकर राशि में हैं. बुध और राहु कुंभ राशि में युति बना रहे हैं. चंद्रमा और केतु सिंह राशि में एक साथ मौजूद हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 04 Febuary 2026: मेष राशि- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा. पंचम भाव के चंद्रमा के कारण आप लंबे समय से रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे. दशम के सूर्य और मंगल की स्थिति आपको कार्यक्षेत्र में अधिकार देगी, लेकिन कहीं निवेश करने से पहले बुध की कुंभ स्थिति को देखते हुए लाभ सुनिश्चित कर लें. प्रेम संबंधों में भागदौड़ के कारण समय कम मिल पाएगा, जिससे पार्टनर थोड़ा नाराज हो सकता है. आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, अधिक थकान के कारण बुखार या बदन दर्द की शिकायत हो सकती है.
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

आज का राशिफल.

वृषभ राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे

वृषभ राशि- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. भाग्य स्थान के शुक्र और कुंभ के बुध के कारण नए लोगों से संबंध बनेंगे और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है. प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होंगे और पार्टनर के साथ भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर चर्चा होगी. आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, फिर भी ठंडी हवाओं से बचाव करें ताकि छाती में जकड़न न हो.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

मिथुन राशि वालों के करियर में मिलेगी सफलता

मिथुन राशि- आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आपकी राशि में बैठे बृहस्पति बुद्धि को प्रखर बनाएंगे. शत्रुओं की चाल को समझने के लिए आपको अपनी चतुराई का उपयोग करना होगा. बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय आपको बड़ी सफलता दिलाएंगे. पार्टनर के साथ घर की सुख-शांति पर विचार करेंगे, आपसी तालमेल बहुत ही शानदार रहने वाला है. मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे, लेकिन आंखों में थकान महसूस हो सकती है.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- काला

कर्क राशि वालों के रिश्तों में नया उत्साह और आकर्षण पैदा होगा

कर्क राशि- आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा. तृतीय भाव के चंद्रमा के प्रभाव से आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे. विद्यार्थियों को बृहस्पति की अनुकूल दृष्टि के कारण किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिक संकोच नहीं करना चाहिए. आज पार्टनर आपकी रचनात्मकता की सराहना करेगा, जिससे रिश्तों में नया उत्साह और आकर्षण पैदा होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा, योग और प्राणायाम आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे.
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला

जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

सिंह राशि- आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर लेकर आएगा. आपकी राशि में चंद्रमा-केतु की युति से मानसिक गहराई बढ़ेगी और जीवनसाथी पर विश्वास गहरा होगा. हालांकि, सूर्य की स्थिति के कारण पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, सावधानी बरतें. पार्टनर के साथ गंभीर विषयों पर बात होगी, विश्वास की कमी को दूर करने का यह सही समय है. पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, गरिष्ठ भोजन का त्याग करें.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- भूरा

कन्या राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से परिवार के किसी सदस्य द्वारा शुभ समाचार मिल सकता है. बुध की स्थिति पुरुषार्थ को सार्थक बनाएगी और प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ: पार्टनर के साथ रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे, पुरानी कड़वाहट खत्म होने की संभावना है। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है, सोने से पहले ध्यान (Meditation) करें। शुभ अंक- 7 शुभ रंग- हरा

तुला राशि वालें आज स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क

तुला राशि- आज आपको व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा. लाभ भाव के चंद्रमा आय तो देंगे, लेकिन पंचम के बुध खर्च भी कराएंगे. व्यवसाय में नई डील के लिए भाइयों की सलाह लेना हितकर रहेगा. छात्रों को गुरुजनों से महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी. लव लाइफ में खर्चे बढ़ सकते हैं, पार्टनर की किसी जिद को पूरा करने में जेब ढीली होगी. घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या उभर सकती है, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

वृश्चिक राशि वालें पार्टनर के साथ विताएंगे सुखद पल

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा. दशम भाव के चंद्रमा के प्रभाव से प्रेम जीवन के अवरोध समाप्त होंगे. हालांकि, चतुर्थ के बुध और राहु की स्थिति को देखते हुए आपको बाहरी भोजन के सेवन से पूरी तरह बचना होगा. रिश्तों में चल रही तनातनी खत्म होगी और आप पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता पाएंगे. खानपान की लापरवाही से फूड पॉइजनिंग का खतरा है, केवल घर का बना शुद्ध भोजन ही लें.
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- जामुनी

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहने वाला है. भाग्य स्थान के चंद्रमा और सप्तम के बृहस्पति के कारण आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी. सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे, लेकिन निवेश करते समय शनि की स्थिति को ध्यान में रखें. पार्टनर के साथ तालमेल बहुत ही मधुर रहेगा, आप उनके साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, फिर भी मांसपेशियों में खिंचाव से बचने के लिए स्ट्रेचिंग करें.
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी

अज मकर राशि वालों के मान-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा. आपकी राशि में सूर्य-मंगल-शुक्र की युति होने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा. हालांकि, अष्टम चंद्रमा के कारण व्यर्थ के व्यय और वाद-विवाद से बचना होगा. दांपत्य जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी, पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. रक्तचाप (BP) और हृदय गति पर ध्यान दें, तनावपूर्ण स्थितियों से खुद को दूर रखें.
शुभ अंक- 6 शुभ रंग- बैंगनी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सामान्य

कुंभ राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आपकी राशि में बुध और राहु की युति से कई काम एक साथ आने पर व्यग्रता बढ़ सकती है. सप्तम भाव के चंद्रमा के कारण आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, लेकिन माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. प्रेम संबंधों में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, पार्टनर की सलाह को महत्व देना लाभदायक होगा. नसों और पैरों में कमजोरी महसूस हो सकती है, नियमित रूप से विटामिन युक्त आहार लें.
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैरून

आज पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां होंगी दूर

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा. आपकी राशि में बैठे शनि और छठे भाव के चंद्रमा के कारण आप पिताजी की मदद से समस्याओं का समाधान खोज पाएंगे. निवेश के नए मौके मिलेंगे, लेकिन बृहस्पति की स्थिति को देखते हुए किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें. पार्टनर के साथ भावनात्मक संवाद बढ़ेगा, जिससे पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, विशेषकर जुकाम और कफ के प्रति सचेत रहें.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 04 February 2026: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- Valentine Day 2026: वेलेंटाइन-डे पर राहु-शुक्र की खतरनाक जुगलबंदी, 14 फरवरी को जुनून के नाम पर मिलेगा ‘धोखा’, क्या आपकी राशि झेल पाएगी ये प्रहार?

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola