आज का पंचांग 13 अप्रैल 2026: जानिए एकादशी पूजा मुहूर्त, शुभ समय, राहु काल और ग्रह स्थिति

Updated at : 13 Apr 2026 3:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 13 April 2026

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 April 2026: आज 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 13 April 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 13 अप्रैल 2026

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगी उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी.
वार: सोमवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:28 AM
सूर्यास्त: 06:05 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: धनिष्ठा दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक, उसके बाद शतभिषा
योग: शुभ दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक, उसके बाद शुक्ल
करण: वव उपरांत वालव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कुंभ राशि
मंगल, बुध, सूर्य, शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

अमृत (सर्वोत्तम): 05:28 AM से 07:02 AM
काल (हानि): 07:02 AM से 08:37 AM
शुभ (उत्तम): 08:37 AM से 10:11 AM
रोग (अशुभ): 10:11 AM से 11:45 AM
उद्वेग (अशुभ): 11:45 AM से 01:20 PM
चर (सामान्य): 01:20 PM से 02:54 PM
लाभ (उन्नति): 02:54 PM से 04:29 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 04:29 PM से 06:05 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:40 AM से 12:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:59 AM से 04:43 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 07:02 AM से 08:37 AM
यमगण्ड: सुबह 10:11 AM से 11:45 AM
गुलिक काल: दोपहर 01:20 PM से 02:54 PM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दर्पण देखकर या दूध पीकर निकलें)

पंचक 13 अप्रैल 2026 को सुबह 03 बजकर 44 मिनट से लेकर 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज वरुथिनी एकादशी का मुख्य व्रत है. यह व्रत सौभाग्य और सुख प्रदान करने वाला माना जाता है. आज पंचक भी लगा हुआ है.
सरल उपाय: एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल व फल अर्पित करें. आज के दिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना और दीप दान करना अत्यंत फलदायी होता है.

यह भी पढ़ें: आज है वरुथिनी एकादशी, करें व्रत कथा का पाठ, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola