मेष राशिफल 22 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा शुभ, कागजी कार्रवाई में बरतें सावधानी

आज का मेष राशिफल 22 फरवरी 2026
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 Febuary 2026: आज 22 फरवरी 2026, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन के 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी. आज चंद्रमा का मेष राशि में प्रवेश आपको नई शुरुआत के लिए साहस देगा. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की युति डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया में बड़ा मुकाम दिलाने के लिए तैयार है. मकर का मंगल आपको करियर में अनुशासन देगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 22 Febuary 2026: मेष राशि- आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपको लीडर बनाएगा पर विपक्षी भी सक्रिय रहेंगे. आज नया फोन, गाड़ी या कोई संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है. करियर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी और बिजनेस में आप तेजी दिखाएंगे. हालांकि, कुछ जलने वाले लोग आपके काम में अड़ंगा डालने की कोशिश करेंगे, उनसे सावधान रहें. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन.
करियर-बिजनेस: आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपको एक “नेचुरल लीडर” के रूप में स्थापित करेगा. ऑफिस में आपकी निर्णय लेने की क्षमता और बिजनेस में आपकी तेजी विरोधियों के छक्के छुड़ा देगी. नया फोन, गैजेट या संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, बस कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें.
लव लाइफ: मेष राशि के चंद्रमा आपको आज थोड़ा डोमिनेटिंग (हावी होने वाला) बना सकते हैं, जिससे पार्टनर के साथ अनबन संभव है. प्यार में ‘लीडर’ बनने के बजाय ‘पार्टनर’ बने रहना आज आपके रिश्ते को टूटने से बचाएगा. सिंगल युवाओं को आज वर्कप्लेस या जिम में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के मामले में आज आप अत्यधिक ऊर्जावान और साहसी महसूस करेंगे, लेकिन चंद्रमा की वजह से “सिरदर्द या आंखों में थकान” हो सकती है. मंगल की मकर स्थिति आपको चोट-चपेट से बचने की सलाह देती है, इसलिए वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें. आज आपको गहरी नींद और पर्याप्त पानी की सख्त जरूरत है.
सावधानी: सफलता के जोश में आकर जलने वाले लोगों को अपनी कमजोरी न बताएं.
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाएं और ‘बजरंग बाण’ का पाठ करें.
शुभ अंक- 5.
शुभ रंग- लाल
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 22 To 28 फरवरी 2026: पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




