ePaper

मीन राशिफल 18 फरवरी 2026: शनि की साढ़ेसाती से बढ़ेगा तनाव और खर्च, धैर्य रखें

Updated at : 18 Feb 2026 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल 18 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang 18 February 2026:आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए श्रेष्ठ है. आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से कला और संगीत के कार्यों में सफलता मिलती है. "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें. भगवान गणेश को दूर्वा (घास) अर्पित करने से व्यापारिक बाधाएं दूर होती हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 18 Febuary 2026: मीन राशि – शनि की साढ़ेसाती और बारहवें भाव के ग्रह खर्च और मानसिक तनाव दे सकते हैं. आज का दिन थोड़ा थका देने वाला हो सकता है. सेहत में उतार-चढ़ाव की वजह से काम पर ध्यान लगाना मुश्किल होगा. नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है पर अपनी सोच को पॉजिटिव रखें. परिवार के मामलों में धैर्य से काम लें. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का मीन राशिफल.

करियर-बिजनेस: शनि की साढ़ेसाती और बारहवें भाव के ग्रहों के कारण करियर में थोड़ा संघर्ष रह सकता है. नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है लेकिन बहुत सावधानी से कदम बढ़ाएं. ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. अपनी सोच को पॉजिटिव रखें, दोपहर के बाद स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होने लगेंगी.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन धैर्य की परीक्षा ले सकता है. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें. परिवार के मामलों में ज्यादा इंटरफेयर न करें वरना बात बिगड़ सकती है. शाम को शांति से पार्टनर के साथ समय बिताना आपके बीच के तनाव को कम करेगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में दिन थोड़ा थका देने वाला रहेगा. नींद पूरी न होने और मानसिक तनाव की वजह से आप सुस्त महसूस कर सकते हैं. पैरों में दर्द या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है. आज ठंडी चीजों से पूरी तरह परहेज करें और हल्का सुपाच्य भोजन लें. शिव उपासना से आपको काफी राहत मिलेगी.

सावधानी: किसी भी तरह के बड़े वित्तीय जोखिम से आज बचें.

उपाय: शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाएं और पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं.

शुभ अंक-3.
शुभ रंग- पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

ALSO Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

ALSO Read:- होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola