मकर राशिफल 9 अगस्त 2026: मकर राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, बढ़ेगा आत्मविश्वास और सम्मान
मकर राशिफल 9 अगस्त 2026
आज 9 अगस्त 2026 को आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता आपको नई उपलब्धियां दिला सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों के लिए लाभदायक निवेश और नए अनुबंध के योग बन रहे हैं. रिश्तों में भी मधुरता और विश्वास बढ़ेगा.
Aaj Ka Makar Rashifal 9 August 2026: आज 09 अगस्त 2026, रविवार को मकर राशि वालों को व्यापारिक साझेदारी से धन लाभ के योग हैं. दोपहर बाद पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में चंद्रमा के सप्तम भाव में होने से साझेदारी, नए अनुबंध और व्यावसायिक सहयोग से लाभ मिलने के योग बनेंगे. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा अष्टम भाव में आने से निवेश, ऋण और महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णयों में सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा. कार्यक्षेत्र में धैर्य और योजनाबद्ध कार्यशैली आपको सफलता दिलाएगी. व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी.
रिलेशनशिप
जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास और सहयोग पहले से अधिक मजबूत होगा. परिवार के सदस्यों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे और घरेलू वातावरण शांत रहेगा. किसी पुराने मतभेद का समाधान बातचीत से निकल सकता है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता और विश्वास बना रहेगा. साथी की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ता और मजबूत होगा. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों को नए संबंधों में धैर्य रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान और अनियमित दिनचर्या से बचना आवश्यक होगा. संतुलित भोजन, नियमित योग और पर्याप्त जल का सेवन लाभकारी रहेगा. मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें. समय पर विश्राम करने से ऊर्जा बनी रहेगी.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
आज का विशेष योग व उपाय
आज का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है. तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें तथा "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें. इससे आत्मबल, प्रतिष्ठा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
सरल उपाय
प्रातःकाल सूर्यदेव को जल अर्पित करें एवं "ॐ सूर्याय नमः" का 11 बार जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










