कल का राशिफल: कामिका एकादशी पर किस राशि पर बरसेगी श्री हरि की कृपा और किसे रहना होगा सावधान
Tomorrow Horoscope 9 August 2026 in hindi
कल 9 अगस्त 2026 का राशिफल कामिका एकादशी के खास अवसर पर जानें. ग्रहों की स्थिति मेष से मीन तक किस राशि के लिए लाभ, करियर में तरक्की, आर्थिक अवसर और पारिवारिक सुख लेकर आएगी, वहीं किन्हें सावधानी बरतनी होगी.
Kal Ka Rashifal 6 August 2026: कल 9 अगस्त 2026 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी है. धार्मिक दृष्टि से यह दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत-पूजन के लिए विशेष माना जाता है. वहीं ग्रहों की स्थिति भी कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन में बदलाव के संकेत दे रही है. किसी राशि के जातकों को निवेश में सावधानी बरतनी होगी, तो कुछ लोगों के लिए रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. आइए जानते हैं कल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल.
मेष राशि
कल व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन इससे आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. भगवान विष्णु की पूजा करने से मन को शांति मिलेगी.
वृषभ राशि
कल आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक परेशानी कम होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धन से जुड़े मामलों में दिन आपके पक्ष में रह सकता है.
मिथुन राशि
नई योजना पर काम शुरू करने के लिए कल का दिन अच्छा रह सकता है. मित्रों और सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होगा. हालांकि बढ़ते खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. किसी भी गैर-जरूरी खरीदारी से बचें.
कर्क राशि
कल नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर का माहौल सुखद रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, फिर भी अपनी दिनचर्या को लेकर लापरवाही न करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कल अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. गुस्से में कही गई बात रिश्तों को प्रभावित कर सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसलों में फोकस बनाए रखें.
कन्या राशि
कल व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. कोई महत्वपूर्ण एग्रीमेंट या डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी सभी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें. जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा.
तुला राशि
कल जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. उनकी सेहत पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें. दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
वृश्चिक राशि
कल भाग्य का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. इससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को कल नौकरी या करियर से जुड़ा कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. यह अवसर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. हालांकि आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. निवेश करने से पहले जोखिम और फायदे को अच्छी तरह समझें.
मकर राशि
कल पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह संभाल लेंगे. व्यापार में लाभ होने के संकेत हैं. किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें और जरूरी फैसलों में उनकी राय जरूर लें.
कुंभ राशि
कल निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति या विशेषज्ञ की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. आर्थिक मामलों में बिना जानकारी के जोखिम उठाने से बचें. मानसिक तनाव पहले की तुलना में कम हो सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए कामिका एकादशी का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति से मन को शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी. आय के नए स्रोत बनने के योग हैं. करियर और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










