Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों की लव लाइफ ठीक रहेगी, जानें 8 फरवरी 2024 का राशिफल

Today horoscope आज का मकर राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 8 फरवरी 2024 horoscope in hindi : मकर राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
मकर राशिफल– आज पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. व्यर्थ के तनाव की संभावना है. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. विवाद न करें. व्यवसाय से संतुष्टि होगी. यात्रा का मन बनेगा. आय में निश्चितता रहेगी. नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है. आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी. पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा. घर में सुख शांति रहेगी. ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी.
लव राशिफल- प्रेम संबंधों को लेकर आप ईमानदारी बरतना चाहते हैं और ऐसी ही उम्मीद आप अपने प्रेमी से भी रखते हैं. फिर भी आपको प्रेमी की कोई बात चुभ सकती है, जिसे लेकर आप दिन भर परेशान रह सकते हैं. कोई ऐसी बात अगर है तब आपको बात करनी चाहिए.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




