आज 22 अप्रैल लव राशिफल: किन राशियों का मजबूत होगा रिश्ता, किसे मिलेगी नई शुरुआत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Apr 2026 5:20 AM

विज्ञापन

आज 22 अप्रैल 2026 का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 22 April 2026: आज 22 अप्रैल का लव राशिफल आपके रिश्तों में नए संकेत ला सकता है. जानें आज प्रेम जीवन, रोमांस और पार्टनर के साथ तालमेल कैसा रहेगा, सिंगल लोगों के लिए क्या खास अवसर हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 22 April 2026: आज 22 अप्रैल 2026 का दिन प्यार, रोमांस और रिश्तों की परीक्षा लेने वाला है. चंद्रमा मिथुन में रहकर बातचीत को बढ़ाएगा, वहीं शुक्र वृषभ में रहकर रोमांस को गहराई देगा. मंगल और शनि मीन में होने से भावनाएं तीव्र रहेंगी और कभी-कभी विवाद की स्थिति भी बनेगी. बुध का प्रभाव फोन पर प्यार भरी बातें भी करवाएगा और गलतफहमी भी पैदा कर सकता है. ऐसे में आज का लव राशिफल आपको बताएगा कि आपके रिश्ते में मिठास आएगी या हल्का तकरार होगा.

मेष लव राशिफल

आज आपकी राशि के तीसरे भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिसके कारण फोन पर प्यार भरी बातें बढ़ेंगी. शुक्र दूसरे भाव में रहकर रिश्तों में मिठास लाएंगे और रोमांस को बढ़ाएंगे. मंगल बारहवें भाव में होकर प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक उतार-चढ़ाव ला सकता है. बुध के प्रभाव से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा भी संभव है. वैवाहिक जीवन में हल्का कलह हो सकता है, लेकिन बातचीत से सुलझ जाएगा.

वृषभ लव राशिफल

आज आपकी राशि के दूसरे भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे प्यार भरी बातें और रोमांस का माहौल बनेगा. शुक्र आपकी ही राशि में रहकर आकर्षण बढ़ाएंगे और पार्टनर को आपकी ओर खींचेंगे. मंगल ग्यारहवें भाव में रहकर इच्छाएं पूरी करेगा, लेकिन बुध के कारण फोन पर झगड़ा भी हो सकता है. वैवाहिक जीवन में प्यार रहेगा, लेकिन शब्दों का चयन सावधानी से करें.

मिथुन लव राशिफल

आज आपकी राशि के प्रथम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे आप भावुक रहेंगे और प्यार को खुलकर व्यक्त करेंगे. शुक्र बारहवें भाव में रहकर रोमांस को गहराई देगा. मंगल दशम भाव में रहकर व्यस्तता बढ़ाएगा, जिससे प्रेमी प्रेमिका में विवाद हो सकता है. बुध का प्रभाव फोन पर लंबी प्यार भरी बातें करवाएगा, लेकिन गलतफहमी से बचें.

कर्क लव राशिफल

आज आपकी राशि के बारहवें भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे छुपा हुआ प्यार और रोमांस बढ़ेगा. शुक्र ग्यारहवें भाव में रहकर इच्छाएं पूरी करेंगे. मंगल नवम भाव में रहकर विचारों में मतभेद ला सकता है. बुध के कारण फोन पर झगड़ा संभव है. वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को बड़ा न बनाएं.

सिंह लव राशिफल

आज आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे दोस्तों के माध्यम से प्यार बढ़ेगा. शुक्र दशम भाव में रहकर आकर्षण बढ़ाएंगे. मंगल अष्टम भाव में रहकर प्रेमी प्रेमिका में विवाद करा सकता है. बुध का प्रभाव फोन पर प्यार भरी बातें भी कराएगा और अचानक झगड़ा भी करा सकता है.

कन्या लव राशिफल

आज आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे आप काम में व्यस्त रहेंगे. शुक्र नवम भाव में रहकर रोमांस बढ़ाएंगे. मंगल सप्तम भाव में रहकर वैवाहिक जीवन में कलह ला सकता है. बुध के कारण फोन पर गलतफहमी से झगड़ा हो सकता है.

तुला लव राशिफल

आज आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे दूर रहने वाले प्रेमी से बातचीत बढ़ेगी. शुक्र अष्टम भाव में रहकर गहराई देगा. मंगल षष्ठम भाव में रहकर झगड़ा करा सकता है. बुध के कारण फोन पर प्यार भरी बातें भी होंगी और तकरार भी.

वृश्चिक लव राशिफल

आज आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे भावनाएं गहरी रहेंगी. शुक्र सप्तम भाव में रहकर रोमांस बढ़ाएंगे. मंगल पंचम भाव में रहकर प्रेमी प्रेमिका में विवाद करा सकता है. बुध के कारण फोन पर झगड़ा संभव है.

धनु लव राशिफल

आज आपकी राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. शुक्र षष्ठम भाव में रहकर छोटी बातों को बड़ा बना सकते हैं. मंगल चतुर्थ भाव में रहकर वैवाहिक जीवन में कलह ला सकता है. बुध के कारण फोन पर प्यार भरी बातें भी होंगी.

मकर लव राशिफल

आज आपकी राशि के षष्ठम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे मन में उलझन रहेगी. शुक्र पंचम भाव में रहकर रोमांस बढ़ाएंगे. मंगल तृतीय भाव में रहकर बातचीत में तीखापन ला सकता है. बुध के कारण फोन पर झगड़ा हो सकता है.

कुंभ लव राशिफल

आज आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे प्यार और रोमांस बढ़ेगा. शुक्र चतुर्थ भाव में रहकर भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएंगे. मंगल द्वितीय भाव में रहकर शब्दों में कड़वाहट ला सकता है. बुध के कारण फोन पर प्यार भरी बातें भी होंगी और विवाद भी.

ये भी पढ़ें: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 22 अप्रैल का राशिफल

मीन लव राशिफल

आज आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा मौजूद रहेंगे, जिससे भावनाएं गहरी रहेंगी. शुक्र तृतीय भाव में रहकर रोमांस बढ़ाएंगे. मंगल आपकी ही राशि में रहकर गुस्सा बढ़ा सकता है, जिससे प्रेमी प्रेमिका में विवाद हो सकता है. बुध के कारण फोन पर झगड़ा संभव है, इसलिए संयम रखें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola