ePaper

Aaj Ka Love Horoscope 4 January 2026: आज रविवार  4 जनवरी का मेष से लेकर मीन राशि का लव भविष्यफल, जानें प्यार में कौन होगा पास और किसे मिलेगी मात

Updated at : 04 Jan 2026 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Horoscope 4 January 2026

आज 4 जनवरी 2026 का लव राशिफल

Aaj Ka Love Horoscope: आज 4 जनवरी 2026 का लव भविष्यफल बताता है कि सूर्य के प्रभाव से रिश्तों में स्पष्टता आएगी. कुछ राशियों के लिए रोमांस बढ़ेगा, जबकि कुछ को अहंकार और गलतफहमी से बचने की जरूरत होगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Love Horoscope 4 January 2026: आज रविवार का दिन है और यह सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. सूर्य का प्रभाव प्रेम संबंधों में आत्मसम्मान, ईगो और स्पष्टता लेकर आता है. आज का दिन कई राशियों के लिए रिश्तों को मजबूत करने का मौका देगा, वहीं कुछ को शब्दों और व्यवहार में संयम रखने की जरूरत है. जानें  ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का का लव भविष्यफल

मेष राशि

आज पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. अहंकार से बचना जरूरी है.

वृषभ राशि

रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी. शादीशुदा लोगों के लिए दिन अनुकूल है. प्रेम प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब मिल सकता है.

मिथुन राशि

भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. संवाद से स्थिति संभलेगी.

कर्क राशि

आज भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात संभव है.

सिंह राशि

प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा. हालांकि, प्रभुत्व दिखाने से विवाद हो सकता है. संतुलन जरूरी है.

कन्या राशि

रिश्तों में व्यावहारिकता हावी रहेगी. पार्टनर से भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: आज मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम प्यार के लिए दिन अच्छा, जानें 4 जनवरी का राशिफल

तुला राशि

आज प्यार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे. डेट या सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. रिश्ते में मिठास बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

शक या गलतफहमी से दूरी बन सकती है. पारदर्शिता बनाए रखें, तभी रिश्ता मजबूत होगा.

धनु राशि

लव लाइफ में उत्साह रहेगा. दूर रह रहे पार्टनर से बात होगी. विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है.

मकर राशि

काम का दबाव रिश्तों पर असर डाल सकता है. समय निकालकर पार्टनर को महत्व दें.

कुंभ राशि

आज दोस्ती प्यार में बदल सकती है. नए रिश्ते की शुरुआत के योग हैं.

मीन राशि

भावनाएं गहरी होंगी. पार्टनर से भावनात्मक समर्थन मिलेगा. पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola