Aaj Ka Love Rashifal, 9 जनवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jan 2023 8:55 AM
Aaj Ka Love Rashifal, 9 जनवरी 2023 आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
पति-पत्नि के बीच तालमेल बना रहेगा. आज आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है. लव लाइफ में रुकावटें दूर होंगी.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है. पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है. अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है. आज के दिन लव लाइफ सामान्य रहेगी. आप आप लव लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला कर सकते हैं.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है. आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है. पार्टनर की कोई छोटी बात आपको ज्यादा परेशान कर सकती है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पति-पत्नी के लिए दिन अच्छा होगा. कुछ लोग प्यार को शादी में बदलने का मन बना सकते हैं. किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं. सहयोगी से आकर्षण बढ़ेगा.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज प्रेमी और आपके बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. कोशिश करें पार्टनर के साथ बहस ना करें. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा. तनाव से बचें.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज अपने साथी से बेवजह बहस करने से बचें. इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है. प्रेमी के मन का ख्याल रखें. पार्टनर से सोच-समझकर बात करें.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज लव पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. आज थोड़ा संभलकर रहें. अनैतिक कार्य से दूरी बनाएं रखें. वरना पार्टनर आपको छोड़ के जा सकता है.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज आपके एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना बन रही है. आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे. पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे. प्रेम संबंधों का बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करनी पड़ेगी. प्रेमी के लिए आप गिफ्ट खरीदें इससे वह आपसे खुश होगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज रिलेशनशिप को आगे बढ़ा सकेंगे. पार्टनर से आपको खूब प्यार मिलेगा. आज आपके रोमांटिक मूड में रहेंगे. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है लेकिन बाद में माहौल ठीक हो जाएगा. आज पार्टनर से रोमांस मिलेगा. आज का दिन लव लाइफ के लिए नार्मल रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










