Aaj Ka Love Rashifal, 11 फरवरी 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Feb 2023 7:56 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 कार्यस्थल के किसी साथी से ही विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. प्रेमिका के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं. आज आपका लव पार्टनर कोई खास जानकारी दे सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
मन प्रसन्न रहेगा. आपका कार्य, नौकरी आपके लिए बहुत खास है इस कारण लवर को निराशा हो सकती है. दिन का ज्यादा समय बिज़नेस प्लानिंग करने में बीतेगा. लवर उदास रह सकता है. उपहार या मूवी ले जाकर रिलेशनशिप को मजबूत बनाने की कोशिश करें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेमी से अपनी दिल की बात कह सकते हैं. पारिवारिक मसले में पत्नी का सुझाव मानना अच्छा रहेगा. रोमांस फीका पड़ सकता है. प्रेमिका से कहासुनी हो सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद बीतेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
शादी के योग बन रहे हैं. विदेश में रिश्ता तय होने के मौके है. इस कारण दिल खुश रहेगा. पति -पत्नी के बीच बेवजह लड़ाई हो सकती है. वैवाहिक रिश्ते टूट सकते हैं संयम और शांति बनाए रखें. लव रिलेशन की डोर नाजुक होती है. उसे अविश्वास के कारण न टूटने दें.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दाम्पत्य जीवन में आपसी प्यार बना रहेगा. पत्नी को मनचाहा गिफ्ट दे सकते हैं. लव लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं. लंबे समय से जिस साथी की प्रतीक्षा थी उससे मुलाक़ात हो सकती है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रिलेशनशिप में मधुरता आएगी. घर परिवार का साथ मिलेगा अपने पार्टनर को खुश करने के लिये आप ज्यादा खर्चे कर सकते हैं. लव पार्टनर के साथ घंटो मैसेज पर चैटिंग होगी. आपका आकर्षण और स्मार्टनेस पार्टनर के परिवार प्रभावित करेगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
अचानक पति की सेहत बिगड़ सकती है. प्रेमिका से बातचीत में सतर्कता बरतें. जीवनसाथी को शारीरिक पीड़ा हो सकती है. आज आप सोशल मीडिया के माध्यम से जीवनसाथी की तलाश पूरी कर सकते हैं.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
धन लाभ हो सकता है. विवाह सम्बन्ध या लव रिलेशन में ब्रेक अप हो सकता है. अपने पार्टनर पर किसी प्रकार का शक न करें. इससे रिलेशनशिप में मधुरता आयेगी. अगर पति -पत्नी आपस में बिजनेस पार्टनर हैं तो, नई योजनाओं से फायदा हो सकता है.

undefined

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
 प्रेमिका को अपने घर घुमाने ले जा सकते हैं. आज लव लाइफ में नया मोड़ आने वाला है. कार्यस्थल पर महिला के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में घरेलू बात को लेकर पत्नी से मनमुटाव होगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

व्यस्त होने के कारण लवर को अधिक महत्व नहीं दे पाएंगे. आंखों की तकलीफ से परेशान रह सकते हैं. कुछ लोगों के मैरिड रिलेशन में सेक्सुअल परेशानियां आ सकती है. रिलेशन बेहतर करने की कोशिश करें. कोशिश करें कि कोई तीखी बात मुंह से न निकले जिसके कारण तनाव पैदा हो.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. दाम्पत्य जीवन में किसी की कमी महसूस होगी. आप किसी अजनबी से मिलने वाले हैं. बातचीत करते करते दोस्ती का प्रस्ताव दे सकते हैं.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
लव लाइफ नार्मल है. किसी नये रिलेशन की शुरूआत हो सकती है. प्रेमी पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनायें. पार्टनर को खुश करें का प्रयास रहेगा. अगर आप अकेले हैं और लाइफ पार्टनर की तलाश है तो वह पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र की परेशानियां घर में तनाव पैदा करेगी. जीवन में चैलेंज बढेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola