Aaj Ka Love Rashifal, 29 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Aug 2023 10:42 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
पार्टनर के हर काम में आपकी हिस्सेदारी, वर्कलोड को तो आसान करेगी ही साथ ही साथ खुशी का अनुभव भी होगा. जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनके पसंद के तोहफे लाकर दे सकते हैं. साथी की तलाश में सिंगल्स की बेचैनी बढ़ सकती है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेमी जीवन में आप दोनों कुछ कसाव महसूस कर सकते हैं. इस कसाव का कारण खुलकर सामने आने वाला नहीं है. अगर कोई बात समझ नहीं आ रही है तब उस पर चर्चा करने से कुतर्क ही होगा. ऐसे में आप दोनों को अपने आप में ही व्यस्त रहना चाहिए.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि के जो लोग विवाहित हैं उनको आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. लव पार्टनर को सरप्राइज देकर उनके दिल पर राज करेंगे. बात करें कुंवारों की तो वह किसी महिला मित्र से फ्लर्टिंग करते नजर आएंगे.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेमी जीवन को लेकर दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है. आप दोनों को आज ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए और मेसेज के द्वारा भी संपर्क ना रखें तो बेहतर होगा. आज के सितारे प्रेमी जीवन के खिलाफ नकारात्मक ऊर्जा दिखाते हैं. आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के लोग आज अपनी पार्टनर की भर भर कर तारीफ करेंगे, जिससे पार्टनर खुश होंगे. मगर ऐसे में उनके बहकावे में न आएं. विवाहित लोग लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ नजदीकियों का अनुभव करेंगे. जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में लव लाइफ का आगाज़ हो सकता है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज रात प्यार का नशा आप दोनों के सिर चढ़कर बोल सकता है. आप दोनों एक-दूसरे में पूरी तरह से खोए रहना चाहेंगे. गहरी, काली रात आप दोनों को मदहोश बनाने का काम करेगी और होश में आना भी कौन चाहेगा, जब प्रेमी साथ हो.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वाले जिन लोगों का हाल ही में दिल टूटा है, बता दें उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जो आपको खुशी नहीं उदास देगी, क्योंकि आप उन में अपना खोया प्यार ढूढेंगे. विवाहित लोग एक दूसरे किसी बात पर नाराजगी दिखाते हुए नजर आएंगे.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में आप किस तरह से बदलाव ला सकते हैं यह पूर्ण रूप से आप पर निर्भर करता है. लेकिन इस बदलाव को लाने के लिए आपको बहुत ज्यादा कड़ा नहीं बोलना है और ना ही बहुत ज्यादा लचीला होना है. कोई बीच का रास्ता निकालें.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आप लोग अगर शादी के ख्वाब सजा रहे हैं तो बता दें फिलहाल समय अच्छा नहीं, इसलिए किसी भी रिश्ते से अधिक उम्मीद लगाना ठीक नहीं है. विवाहित लोग एक दूसरे के साथ इंटीमेसी का लुत्फ उठा सकते हैं. लव लाइफ के लिहाज़ से सितारे आज बेहतर है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
नए संबंधों में बंधने का दिन आज का साबित हो सकता है. आप अपने भावी साथी से सोशल मीडिया पर तो काफी दिनों से मिल रहे होंगे लेकिन वास्तविकता में आमने-सामने मिलने का दिन आज का दिन साबित हो सकता है. तैयार रहें और खुश रहें.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
इस राशि के लोगों की सेहत ढीली हो सकती है, परंतु पार्टनर का दीदार आपको आराम देगा. विवाहित लोग हर कदम पर एक दूसरे का साथ निभाएंगे जिससे रिश्ते में मिठास और प्यार बढे़गा. जो लोग अविवाहित है उनके घर शादी की बातें चल सकती है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम संबंधों की बात करें तो आज एक जुनून भरा दिन हो सकता है. आप दोनों एक लंबी राइड पर जा सकते हैं. जिसका अपना एक लुत्फ आप दोनों उठा सकते हैं. रास्ते में कोई काम ऐसा ना करें जो आपको तो रोमांचक लगे लेकिन दूसरों की परेशानी बन जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










