ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 1 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 01 Dec 2022 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 1 दिसंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

आज आपका लव पार्टनर कोई खास जानकारी दे सकता है. प्रेमिका के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं. कार्यस्थल के किसी साथी से ही विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ बताते-बताते रूक जाएंगे. साथी पर विश्वास रखें. कार्य अधिक होने के कारण आप प्रेमी से बात नहीं कर पाएंगे. पति-पत्नी में नौकरी या काम की अधिकता के कारण झगड़ा हो सकता हैं.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

रोमांस फीका पड़ सकता है. प्रेमिका से कहासुनी हो सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद बीतेगा. प्रेमी से अपनी दिल की बात कह सकते हैं. पारिवारिक मसले में पत्नी का सुझाव मानना अच्छा रहेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

प्रेमी को धन का लाभ होगा. आज प्रेम संबंधो को मधुर बनाने का दिन है. आपकी वाणी से आज फूल झड़ेंगे. प्यार की बातों से प्रेमी को खुश करें. संतान का भी योग बन रहा. संतान सुख भी प्राप्त कर सकते हैं.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

लव लाइफ की शुरुआत कर सकते हैं. लंबे समय से जिस साथी की प्रतीक्षा थी उससे मुलाक़ात हो सकती है. दाम्पत्य जीवन में आपसी प्यार बना रहेगा. पत्नी को मनचाहा गिफ्ट दे सकते हैं.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

आज आप रोमांस और ऊर्जा से भरें रहेंगे. प्रेमी के साथ प्रेम संबंधो को आगे बढ़ाने की सोचेंगे.आप शांत रहकर कुछ समय प्रेमी के साथ बिताएं. आज आपको पुरानी संपत्ति से भी फायदा हो सकता है.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

आज आप सोशल मीडिया के माध्यम से जीवनसाथी की तलाश पूरी कर सकते हैं. जीवनसाथी को शारीरिक पीड़ा हो सकती है. अचानक पति की सेहत बिगड़ सकती है. प्रेमिका से बातचीत में सतर्कता बरतें.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

आज आप नए प्रेम संबंधो की तरफ बढ़ेंगे. प्रेमी विवाह के बंधन में बंधने की तैयारियां कर सकते हैं. वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी. नए रिश्तें की शुरूआत हो सकती है. आज का दिन सिंगल युवक युवतियों के लिए जीवनसाथी की खुशखबरी ला सकता हैं.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

आज लव लाइफ में नया मोड़ आने वाला है. कार्यस्थल पर महिला के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेमिका को अपने घर घुमाने ले जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में घरेलू बात को लेकर पत्नी से मनमुटाव होगा.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आएंगी. प्रेम संबंधो में भी तनाव रहेगा. कुछ लोगों के रिश्ते टूट सकते हैं. प्रेमी की तलाश आफिस में खत्म हो सकती हैं. महिलाओं के लिए खास दिन. नए रिश्तें में कदम रख सकते हैं . विवाहित जन के लिए आज का दिन खास है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

आज आप किसी अजनबी से मिलने वाले हैं. बातचीत करते करते दोस्ती का प्रस्ताव दे सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में किसी की कमी महसूस होगी. जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आपका आत्मविश्वास ही आपकी ताकत है. प्यार भरा खुशनुमा दिन रहेगा. आज दिल की बात सुनें और प्रेमी के साथ प्रेम के पल बिताएंगे. कोई भी कदम उठाने से पहले निष्कर्ष के बारे में सोच लेंगे तो आगे चल कर मुश्किलें कम आएंगी. पति-पत्नी के आपसी टकराव का असर बच्चों पर पड़ सकता हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola